देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। देश में पहली बार आरबीआई 200 रुपए का नोट आज शुक्रवार को जारी कर दिया है। 200 रुपए के नोट के साथ ही आरबीआई ने 50 रुपए का नोट भी जारी कर दिया है। कई लोगों के हाथों में ये नए नोट पहुंंच भी गए हैं। ज्ञातव्य है कि इससे पहले आरबीआई ने 18 अगस्त को 50 रुपए का नोट जारी करने की घोषणा की थी। साथ ही 50 रुपए के नोट की फोटो भी जारी की गई थी और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी भी दी थी।
महात्मा गांधी की सीरीज वाले 200 रुपये के नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर है। शुरुआत में आरबीआई के चुनिंदा कार्यालयों और कुछ बैंकों द्वारा जारी किए गए। 200 रुपए का यह नोट पीले रंग का है। साथ ही इस नोट के पिछले हिस्से में सांची के स्तूप का रूपांकन है। ज्ञातव्य है कि गुरुवार को रिजर्व बैंक ने 200 रुपए का नोट जारी करने की जानकारी देते हुए इस नोट का सैंपल भी जारी किया था।
ज्ञातव्य है कि पहले खबरें आ रही थी कि 200 रुपए का नोट सितंबर में जारी किया जा सकता है लेकिन गुरुवार को रिजर्व बैंक ने जानकारी दी कि 200 रुपए का नोट शुक्रवार को जारी किया जाएगा। आरबीआई ने कहा है कि 200 रुपये मूल्य के नोटों को जारी करना तार्किक रूप से आवश्यक है। इससे मौजूदा मुद्रा प्रणाली अधिक प्रभावी होगी। बता दें कि देश में पहली बार 100 और 500 रुपये के बीच का कोई नोट जारी होने जा रहा है। साथ ही इन नोटों की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए भी आरबीआई पूरी तरह से तैयार है।
200 रुपये के नोट जारी करने की वजह:माना जा रहा है कि 100 के बाद सीधा 500 और फिर 2000 के नोटों के चलन में होने के कारण लेनदेन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। इन दिक्कतों को देखते हुए सरकार ऐसा कदम उठाने जा रही है। आरबीआई का कहना है कि 200 रुपए मूल्य के नोट से लेनदेन में आसानी, फटे-पुराने नोटों को बदलने, महंगाई व नोटों की जालसाजी रोकने को ध्यान में रखते हुए लाया जा रहा है और इसकी डिजाइनिंग भी इन बातों को ध्यान में रखकर की गई है।
साभार-khaskhabar.com












