देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चंडीगढ। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण के मामले में कोर्ट का फैसला कल आने वाला है। लेकिन फैसले से पहले ही हरियाणा में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हजारों की संख्या में गुरमीत राम रहीम के समर्थक जुट रहे हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब हरियाणा और चंडीगढ में 72 घंटों के लिए मोबाइल इंटरनेट और डेटा सर्विस पर रोक लगा दी गई है। साथ ही कई ट्रेने भी रद्द कर दी गई है।
इंटरनेट सेवा बंद:
हाइकोर्ट यहां स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है। हाईकोर्ट ने मामले में सख्ती दिखाते हुए हरियाणा सरकार को कडी नसीहत दी है और दोनों राज्यों में शाति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने कहा कि यहां जाट आंदोलन जैसे हालात किसी भी सूरत में नहीं होने चाहिए। वहीं सरकार ने यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कडे कदम उठा रही है। सरकार ने भी ऐहतियात बरतते हुए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ में 72 घंटों के लिए मोबाइल इंटरनेट और अन्य डेटा सर्विस पर रोक लगा दी है। दोनो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के अफसरों की मीटिंग में यह फैसला हुआ। सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी होते ही इंटरनेट बंद कर दिया जाएगा। राज्य की सीमाओं को सील कर ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। साथ ही सेना को भी अलर्ट कर दिया गया है। राज्य के ज्यादातर जिलों में धारा 144 लगी है।
बस और ट्रेन सर्विस भी बंद
सुरक्षा की दृष्टि और डेरा समर्थकों के बडी संख्या में राज्य में पहुंचने पर बस और ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गई है। उत्तर रेलवे ने गुरुवार को 6 और शुक्रवार को पंजाब की और जाने वाली 22 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कई जगह बस सेवाओं पर रोक लगाई गई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
RSS प्रमुख भागवत ने आरक्षण का किया समर्थन, RJD ने जाति जनगणना पर दी सलाह
UPCC प्रमुख, अन्य पर प्रियंका के धरने के संबंध में मामला दर्ज
क्षेत्रीय लोगों ने किया ब्लाॅक प्रमुख विपिन सिंह स्वागत