देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पंचकूला। साध्वी से रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम के गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया है। हरियाणा और पंजाब में हुई हिंसा के अबतक 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसी बीच खबर आई है कि सेना ने सिरसा में डेरा मुख्यालय को अपने कब्जे में ले लिया है।
राम रहीम के 6 सुरक्षा गार्ड और 2 डेरा समर्थकों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान आईजी को चांटा मारने का आरोप है। शनिवार को भी हाईकोर्ट ने कानून व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि सरकार ने राजनीतिक फायदे के लिए शहर को जलने दिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार ने सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने लगातार इस मामले पर नजर बनाई रखी है। कोर्ट लगातार सरकार को निर्देश दे रहा है।
हरियाणा के साथ ही दिल्ली में सेना ने फ्लैग मार्च किया है। वहीं कृष्णा नगर में मौजूद डेरे की भी पुलिस ने तलाशी ली। दिल्ली के डेरे में भी कई महंगी बाइकें, गाडियां खड़ी हैं। हरियाणा में राम रहीम के 36 आश्रमों के सील करने की कार्रवाही की जा रही है। वहीं, करनाल, अंबाला, कैथल और कुरुक्षेत्र के आश्रम को सील कर दिया गया है। हरियाणा के डीजीपी का बयान, राम रहीम के समर्थकों के पास से रायफ्ल, लाठी, पेट्रोल बम आदि बरामद किए गए हैं। सेना ने लोगों को खदेडऩा शुरू कर दिया है।आपको बता दें कि राम रहीम के डेरा मुख्यालय में करीब 4-5 लाख लोग मौजूद हो सकते हैं। सेना के सामने चुनौती है कि वह इन्हें बाहर कैसे निकालेगी। सरकार ने धारा 144 सही ढंग से लागू ना करा पाने पर डीसीपी को सस्पेंड कर दिया। हिंसा की आशंका में पंजाब-हरियाणा जाने वाली 445 ट्रेन कैंसिल हो गई हैं। इस बीच सेना ने शनिवार सुबह सिरसा में फ्लैग मार्च किया। इस बीच हिंसाग्रस्त इलाकों में धीरे-धीरे शांति लौटती दिख रही है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को पंचकुला में सीबीआई कोर्ट ने बाबा राम रहीम को 15 साल पुराने रेप केस में दोषी माना। 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
NEET पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA और केंद्र से मांगा जवाब,कहा -0.001% लापरवाही है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए
चुनाव आयुक्तों का चयन पीएम,विपक्ष के नेता व देश के CJI की समिति करेगी -सुप्रीम कोर्ट
बीबीसी पर बड़ा विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा