BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नाबालिग मां को मुआवजे पर सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन से मांगा जवाब

नाबालिग मां को मुआवजे पर सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन से मांगा जवाबनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के बाद लडक़ी को जन्म देने वाली 10 वर्षीया नाबालिग को मुआवजा देने की मांग संबंधी याचिका पर शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब मांगा। पीडि़ता ने गुरुवार को एक लडक़ी को जन्म दिया था। न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की सदस्यता वाली पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह की याचिका पर चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब मांगा। 

 

जयसिंह ने पीडि़ता के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजा तय किए जाने की मांग की है। जयसिंह ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पीडि़ता के माता-पिता को 10,000 रुपये की मामूली रकम दिए जाने पर भी नाराजगी जताई। जयसिंह ने पीठ से कहा कि पीडि़ता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 10 लाख रुपये में से तीन लाख रुपये उसे तत्काल दिए जाने चाहिए।

 

उन्होंने पीठ से कहा कि शेष सात लाख रुपये ऐसे खाते में जमा किया जाना चाहिए, जिसका इस्तेमाल पीडि़ता के पिता उसके कल्याण के लिए कर सकें। मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More