BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कांग्रेस ने गोवा के सीएम पर्रिकर को यूं घेरा, सीमा पर तनाव के बावजूद...

कांग्रेस ने गोवा के सीएम पर्रिकर को यूं घेरा, सीमा पर तनाव के बावजूद...पणजी। पणजी सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार गिरीश चोडनकर ने रविवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की और अपने विरोधी मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के खिलाफ हमला बोला। चोडनकर ने अपना नामांकन पणजी सीट से दाखिल किया है, जहां वह पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का सामना करेंगे। चोडनकर ने कहा कि पर्रिकर ने सीमा पर तनाव के बावजूद गोवा में सरकार बनाने के लिए वापस लौटकर देश के रक्षा हितों के साथ घोखेबाजी की है। अपना प्रचार अभियान शुरू करने के बाद चोडनकर ने संवाददाताओं से कहा, हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने हमें पर्रिकर का पर्दाफाश करने का आदेश दिया है, जो रक्षामंत्री रहने के दौरान गोवा के भोजन के लिए गोवा आते रहे और जवान मारे जा रहे थे। 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें गोवा में पर्रिकर से मुकाबला करने के लिए प्रोत्साहित किया है और भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के दोगले राष्ट्रवाद का पर्दाफाश करने को कहा है। चोडनकर ने आरोप लगाया, पर्रिकर व भाजपा ने राष्ट्र को धोखा दिया है। जब वे सरकार बनाना चाहते थे तो वे रक्षा मंत्रालय जैसे एक संवेदनशील मंत्रालय को छोडक़र गोवा पहुंच गए। उनके लिए सत्ता प्यार के आगे देश का प्यार गौण है। उन्होंने कहा कि गोवा में कैसिनो उद्योग को कथित तौर पर भाजपा नेतृत्व का समर्थन है और उन्होंने छठे प्रस्तावित अपतटीय कैसिनो पोत का जिक्र करते हुए कहा कि यह राज्य को बर्बादी की तरफ ले जाएगा।

 

यह छठा अपतटीय कैसिनो पणजी के मीरामार समुद्र तट पर चल रहा है। राज्य में पांच अपतटीय कैसिनो संचालित हैं। अपतटीय कैसिनो उद्योग को खत्म करने का वादा करने के बाद पर्रिकर ने मॉनसून सत्र में विधानसभा में कहा कि अपतटीय कैसिनो को तीन सालों के भीतर तटवर्ती हिस्सों में लाया जाएगा।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More