BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बीजेपी नेता ने रोकी एंबुलेंस, मरीज की मौत, कांग्रेस बोली सत्ता के नशे में..

बीजेपी नेता ने रोकी एंबुलेंस, मरीज की मौत, कांग्रेस बोली सत्ता के नशे में..नई दिल्ली। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता द्वारा एक विवाद में एंबुलेंस को रोके जाने की घटना पर कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में है। एंबुलेंस को रोके जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस घटना का संज्ञान लें। हरियाणा पुलिस एक परिवार की शिकायत की जांच कर रही है जिसमें कहा गया है कि फतेहाबाद में एक मामूली सी दुर्घटना पर भाजपा नेता ने एंबुलेंस को रोक लिया और इस वजह से उसके एक रिश्तेदार की मौत हो गई।

 

परिवार का आरोप है कि फतेहाबाद म्युनिसिपल काउंसिल के अध्यक्ष व भाजपा नेता दर्शन नागपाल ने एंबुलेंस को रोका और चालक से बहस की। इसमें कीमती तीस मिनट निकल गए। घटना में मरने वाले मरीज नवीन कुमार के रिश्तेदार अरुण कुमार ने फतेहाबाद में संवाददाताओं से कहा, मरीज को अस्पताल तक पहुंचाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हमें जाने देने के हमारे अनुरोध का भाजपा नेता पर कोई असर नहीं हुआ। नवीन कुमार दिल के मरीज थे और उन्हें कार्डियोलॉजिस्ट के पास ले जाया जा रहा था। 

 

मृतक के परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस नागपाल की कार से छू गई थी। इससे भाजपा नेता बिफर गए और उन्होंने पीछा कर एंबुलेंस को रोक दिया। परिवार का यह भी आरोप है कि पुलिस प्रभावशाली स्थानीय भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, यह अब साफ हो चुका है कि भाजपा सत्ता के नशे में है और सत्ता का घमंड हर चीज को लांघ गया है।सुरजेवाला ने कहा, जिस तरीके से भाजपा नेता ने पहले एंबुलेंस को टक्कर मारी और फिर उसे रोके रखा, जिसकी वजह से एक मरीज की मौत हो गई, वह इस व्यक्ति को और जिस पार्टी की ताकत का वह इस्तेमाल कर रहा है, उसको सीधे-सीधे इस मामले में जिम्मेदार ठहरा रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या राज्य के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष इस घटना का संज्ञान लेंगे, या फिर बहुमत का अहंकार इतना बढ़ गया है कि उसके सामने आम आदमी और उसकी जान की कोई कीमत ही नहीं रह गई है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More