देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने संगम पहुंची। इस मौके पर अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या भी उनके साथ थी। ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णा राय का निधन मार्च में मुंबई में हुआ था। गौरतलब है कि पिछले दिनों ऐश्वर्या राय के पिता कृष्ण राज राय का निधन हो गया था। ऐश्वर्या राय बच्चन के दिवंगत पिता का अस्थि कलश लेकर बच्चन और राय परिवार के लोग विशेष चार्टेड प्लेन से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बोट क्लब कीडगंज लाया गया। बोट क्लब से सभी सदस्यों को पीएससी जल पुलिस की बोट से संगम ले जाया गया, जहां तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत पूजा पाठ के साथ अस्थि का विसर्जन कराया।इस मौके पर ऐश्वर्या राय की मां वृंदा भी मौजूद थी। सूत्रों के मुताबिक, ऐश्वर्या और अभिषेक ने बोट क्लब से नाव के जरिए संगम में करीब 1 घंटे तक पूजा अर्चना की और पिता की अस्थियों को विसर्जित कर उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की। बच्चन परिवार के इस कार्यक्रम को काफी गुप्त रखा गया था और अस्थियों को प्रवाहित कर वे सीधे वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
ऐश्वर्या राय अपने पिता के बेहद करीब थी।ऐश्वर्या और उनके पिता को अकसर कई बॉलीवुड इवेंन्ट्स पर भी साथ देखा जाता रहा है। बहू ऐश्वर्या के पिता के निधन पर अमिताभ बच्चन ने भी अपने समधि की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया था कि, ‘मौत एक अंत है और शब्द इसे बयां नहीं कर सकते।’
साभार-khaskhabar.com













Related Items
आयुष्मान-रश्मिका की 'थामा' में हॉरर और रोमांस का अनोखा संगम, मिलेगा एक नया सिनेमाई अनुभव
करीना कपूर ने फिल्मों में 25 साल पूरे होने पर साझा की पुरानी यादें, अभिषेक बच्चन भी आए नजर
महाशिवरात्रि : अमिताभ बच्चन से कैलाश खेर तक, सितारों ने शिव भक्तों को दी शुभकामनाएं