BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने पाकिस्तान को 124 रन से हराया

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने पाकिस्तान को 124 रन से हरायाएजबेस्टन (बर्मिंघम) । रोहित शर्मा (91) और शिखर धवन (68) के बीच हुई दमदार साझेदारी के बाद युवराज सिंह (53) की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने रविवार को एजबेस्टन स्टेडियम में जारी चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच में 319 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। डकवर्थ लुइस नियम के तहत पाकिस्तान को संशोधित लक्ष्य 324 रनों का मिला।

बारिश के कारण भारतीय पारी दो बार बाधित हुई, जिसके बाद संशोधित कर मैच को 48 ओवरों का कर दिया गया। भारत ने रोहिता-धवन के बाद कप्तान विराट कोहली और युवराज के बीच हुई 93 रनों की तेज-तर्रार साझेदारी की बदौलत संशोधित 48 ओवरों में तीन विकेट पर 319 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पाक को पुन: संशोधित लक्ष्य 41 ओवर में 289 रनों का दिया गया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की ओपनिंग अजहर व शहजाद ने की है। गेंदबाजी की शुरूआत उमेश यादव,बुमराह व भुवनेश्वर ने की। तीनों ओवर किफायती रहे। पांचवें ओवर की 5 गेंदें हुई थी कि फिर तेज बारिश आ गई व गेम रूक गया। तब अजहर 12 व शहजाद 7 रन पर थे।बारिश थमने के बाद भारत के समयानुसार 9.30 बजे मैच फिर शुरू हुआ। पॉवरप्ले के पहले 7 ओवर में पाकिस्तान ने 32 रन जोडे। शहजाद भुवनेश्वर की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। तब क्रीज पर बाबर आजम आए। 13 वें ओवर में उमेश की गेंद पर स्क्वायर कट के प्रयास में बाबर-8 को जडेजा ने बेहतरीन कैच के जरिए वापस भेजा। तब मोहमक्मद हफीज क्रीज पर आए।14 वें ओवर में हार्दिक की गेंद पर अजहर का कैच छूट गया। अजहर की फिफ्टी पूरी हुई और अगली ही गेंद पर जडेजा ने अजहर को कैच आउट करवा दिया। तब शांएब मलिक क्रीज पर आए। शोएब मलिक ने अनुभव दिखाया, कुछ अच्छे शॉट लगाए पर 13 रन पर जडेजा ने रनआउट कर वापस भेज दिया। इसके बाद हफीज का साथ देने क्रीज पर कप्तान सरफराज पहुंचे। 27वें ओवर में हफीज 33 रप पर जडेजा के शिकार हुए। तब इमाद वसीम क्रीज पर आए और बिना कोई रन बनाए पांड्या की बोल पर जडेजा को कैच दे बैठे। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 33.4 ओवर में ऑल आउट करते हुए 124 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीत भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने इस बेहद उत्तेजना वाले मैच की बेहद संयम के साथ शुरुआत की और पहले ओवर में एक भी रन नहीं लिया।

शुरुआत में धीमा खेल रहे रोहित और धवन ने धीरे-धीरे लय पकड़ी और पहले विकेट के लिए 24.3 ओवरों में 5.55 के औसत से 136 रनों की साझेदारी की।

25वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिखर धवन (68) के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। शादाब खान की गेंद पर डीप मिडविकेट पर खड़े अजहर अली ने धवन का कैच लिया। धवन ने 65 गेंदों की बेहतरीन पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा।

धवन के जाने के बाद भारत की रन गति पर थोड़ा विराम सा लग गया। रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 12.1 ओवरों में महज 4.6 के औसत से 56 रन जोड़े।

शतक की ओर बढ़ रहे रोहित हालांकि दुर्भाग्यशाली रहे। 37वें ओवर की चौथी गेंद पर 192 के कुल योग पर वह रन आउट हो पवेलियन लौटे। रोहित ने 119 गेंदों की अपनी सधी हुई पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए।

अब कोहली का साथ देने उतरे अनुभवी खिलाड़ी युवराज। युवराज और कोहली ने रन गति को पंख लगाते हुए तेजी से रन बटोरने शुरू किए। दोनों ने 9.4 ओवरों में 9.62 के औसत से 93 रन जोड़ डाले।

युवराज ने इस बीच 29 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का जमाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि अगले ही ओवर में वह हसन अली का शिकार हो गए।

पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या ने छक्कों की हैट्रिक लगाते हुए भारत को 300 के पार पहुंचाया। पांड्या छह गेंदों पर 20 रन और कोहली 68 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाकर नाबाद लौटे।

पाकिस्तान के लिए हसन अली और शादाब खान ही एक-एक विकेट हासिल कर सके।

भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान : अजहर अली, अहमद शहजाद, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, शादाब खान, वहाब रियाज, हसन अली। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More