BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अमृतसर। जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र में एक बालिका को अकेली देख उससे गैंग रेप करने के आरोपी को कोर्ट ने 20 साल जेल की सजा सुुनाई है। इस दौरान दूसरा आरोपी फरार है इसलिए उसे भगोड़ा घोषित किया गया है।   एक महिला अपनी बड़ी बेटी को कॉलेज में दाखिला दिलाने गई थी। इसी दौरान दो युवक घर में घुस आए और उसकी छोटी बेटी को उठाकर पड़ोस के घर में ले गए आैर उससे सामूहिक दुष्‍कर्म किया। अब इस मामले में अदालत ने एक आरोपी को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। एक आरोपी अभी फरार है और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है।   अदालत ने एक आरोपी को 20 साल की कैद की सजा सुनाई   इस मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सरबजीत सिंह धालीवाल ने फैसला सुनाया है। अदालत ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी मनप्रीत सिंह को दोषी करार दिया और 20 साल कैद की सुनाई। उसके अन्य साथी को अदालत में गैर हाजिर रहने के आरोप में भगोड़ा घोषित किया गया है।   जानकारी के मुताबिक, जंडियाला थाने की पुलिस ने 14 मई, 2016 को जंडियाला गुरु निवासी मनप्रीत सिंह और जतिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी बड़ी बेटी को कालेज में दाखिला दिलवाने गई थी। कुछ देर बाद जब वह लौटी तो छोटी बेटी घर में नहीं थी।   महिला ने बताया कि उसने पड़ोस में जाकर उसकी तलाश शुरू की तो एक कमरे से बेटी के रोने की आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने छत पर जाकर देखा तो वहां बना एक कमरा बंद था और उसकी बेटी की अंदर थी। कमरे से बेटी के रोने की आवाज आ रही थी। इस पर महिला ने दरवाजा खटखटाया तो कुछ देर बाद दोनों आरोपी बाहर निकल कर भाग गए। लड़की ने मां को बताया कि दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। अदालत ने जतिंदर सिंह को अदालत में पेश नहीं होने पर भगोड़ा घोषित किया है।   छेड़छाड़ करने पर हेड कांस्टेबल को एक साल की कैद   न्यायधीश गगनदीप सिंह गर्ग की अदालत ने हेड कांस्टेबल गुरभिंदर सिंह को एक लड़की से छेड़छाड़ करने पर एक साल के कैद की सजा सुनाई है। बताया जा रहा कि दोषी पुलिसकर्मी किसी महिला जज के सुरक्षाकर्मी के ताैर पर तैनात था। कोतवाली थाने की पुलिस ने 20 अक्टूबर 2012 को माल मंडी के पुलिस क्वार्टर में रहने वाले गुरभिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।   आरोप था कि हेड कांस्टेबल गुरभिंदर सिंह ने घटना वाले दिन एक लड़की को रोका और उससे मोबाइल छीन लिया। दोषी ने मोबाइल को अच्छी तरह से चेक किया और मोबाइल लौटाने से इन्‍कार कर दिया। आरोप है कि उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ भी की। इस पर लड़की ने शोर मचा दिया और लोगों ने हेड कास्टेबल को पकड़ लिया व पुलिस के हवाले करवा दिया था। साभार-khaskhabar.com     

Read More

बेंगलूरू। अन्नाद्रमुक नेता वीके शशिकला को जेल की सजा के दौरान विशेष सुविधा दिए जाने से संबद्ध विवादित रिपोर्ट देने वाली पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी को कर्नाटक के स्थानांतरित डीजीपी एचएन सत्यनारायण राव ने कानूनी नोटिस सौंपा है। मामले को लेकर डीजीपी राव के डी रूपा को भेजे गए नोटिस की एक कॉपी सामने आई है, जिसमें राव ने रूपा को लिखा है कि “आप को तीन दिन में सभी बड़े अखबारों में एक माफीनामा प्रकाशित कराना होगा, अगर आपने नहीं किया तो मैं आपके खिलाफ उपयुक्त दीवानी और अपराधिक दोनों तरह के कानूनी मामले शुरू करूंगा। इस घटना से मुझे जो क्षति पहुंची है उसकी अनुमानित राशि करीब 50 करोड़ है।”   आपको बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में सजा काट रहीं शशिकला पर तत्कालीन डीआईजी डी रूपा ने एक रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें कहा गया था कि उन्होंने जेल में वीआईपी सुविधाएं पाने के लिए अधिकारियों को 2 करोड़ रुपये की घूस दी थी। इसी संबंध में कर्नाटक के स्थानांतरित डीजीपी एचएन सत्यनारायण राव ने डी रूपा को यह कानूनी नोटिस थमाया है।   वहीं आईपीएस अधिकारी डी रूपा (डीआईजी जेल) ने मामले का खुलासा करते हुए कहा था कि बेंगलुरू की सेंट्रल जेल में सजा काट रही एआईएडीएमके प्रमुख वीके शशिकला को वीवीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं। जिसमें जेल के कई सीनियर अधिकारी गैरकानूनी गतिविधियों की इजाजत दे रहे हैं।साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। मुुंबई के घाटकोपर इलाके में मंगलवार इमारत ढहने के हादसे में मृतक संख्या बढकर 17 हो गई है। ज्ञातव्य है कि घाटकोपर इलाके में मंगलवार सुबह 4 मंजिला इमारत ढह गई थी। इस मामले में पुलिस ने शिवसेना नेता सुनील सिताप को गिरफ्तार किया है। यह बिल्डिंग शिवसेना नेता सुनील सीताप की ही है। ज्ञातव्य है कि अभी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग जर्जर हालत में थी और बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक नर्सिंग होम का काम चल रहा था। तभी बिल्डिंग हिलने लगी। यह देखकर वहां काम कर रहे मजदूर बाहर की ओर भागे। लेकिन बिल्डिंग में रह रहे कुछ परिवारों के लोग बाहर नहीं निकल पाए और बिल्डिंग ढह गई।    इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। अभी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं बचाव दल ने 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं सीएम देवेन्द्र फडनवीस ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया और इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक शिवसेना नेता सुनील सिताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सीएम फडनवीस ने बीएमसी आयुक्त को 15 दिनों के भीतर जांच करने और रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।    बताया जा रहा है कि साई दर्शन नाम की यह बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में थी। यह बिल्डिंग 1980 में बनी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग में कुछ बदलाव किए जा रहे थे और एक पिलर भी हटाया गया था। ये काम पिछले दो महीनों से चल रहा था।    साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। आज कारगिल विजय दिवस है। आज कारगिल विजय दिवस को 18 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल में तिरंगा फहराया था। भारतवासी उन जवानों को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी शहादत देकर विपरीत परिस्थितियों में भी दुश्मनों को अपनी जमीन से खदेडा। कारगिल में हुई भीषण लडाई की यादें आज भी इस जंग के हिस्सा रहे सैनिकों के जहन में ताजा हैं। हर तरफ गोलियों की बौछार हो रही थी और हमारे जवान पूरे जोश के साथ दुश्मन को मुंहतोड जवाब देकर उन्हें भारत की सरजमीं से खदेड रहे थे।  पाकिस्तान ने की थी भारत की सरजमीं पर कब्जे की कोशिश: पाकिस्तानी सेना ने कश्मीरी उग्रवादियों के साथ मिलकर वर्ष 1999 में कारगिल में नियंत्रण रेखा पार कर भारत की सरजमीं पर अपना कब्जा करने की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय सेना के वीर जवानों ने दुश्मन के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया और उनको भारत की सरजमीं से वापस खदेड दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच तीन माह तक मई से लेकर जुलाई तक युद्ध चला। 26 जुलाई को भारत ने इस युद्ध में विजय हासिल हुई। लेकिन जीत के साथ इस युद्ध में देश के सैकडों जवान के शहीद होने का दर्द भी शामिल था। तब से हर साल 26 जुलाई के दिन कारगिल शहीदों को नमन कर पूरे देश में इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में याद किया जाता है और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है।   भारतीय सेना के जवानों ने मारे थे दुश्मन के तीन हजार सैनिक: इस युद्ध में भारतीय सेना के वीर जवानों ने पाकिस्तानी सेना के तीन हजार जवानों को मार गिराया था। हांलांकि पाकिस्तान ने इससे इंकार करते हुए कहा था कि इस युद्ध में उनके 357 सैनिक ही मारे गए। इस युद्ध में सरजमीं की रक्षा के लिए भारतीय जवानों ने भी अपनी शहादत दी थी। इस युद्ध में भारतीय सेना के करीब 527 जवान शहीद हुए जबकि करीब 1363 घायल हुए थे।  साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। अनूप जलोटा फिल्म्स प्रजेंट्स व्यंगात्मक सिचुवेशनल कॉमेडी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' सीमा कपूर द्वारा निर्देशित की गयी है,जोकि अगस्त में दर्शकों को देखने को मिलेगी।फिल्म ने निर्माता अनूप जलोटा, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और ओम छंगाणी है।साधना टीवी और ओम छंगाणी फिल्म्स के एसोसिएशन में बनी है। यह फिल्म अगस्त २०१७ में रिलीज़ होगी।   कॉमेडी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' के निर्माता वह गायक भजन सम्राट अनूप जलोटा है।५ वर्ष के थे तब से भजन गाते गाते अनूप जलोटा के गायन के ५५ वर्ष पूरे हो गये है। उनका पहला एल्बम 'निर्गुण भजन' १४ साल की उम्र में आया था। बचपन में भजन से उनकी ऐसी लागी लगन की उनका जीवन हो गया सफल। अब तक वे तीन हज़ार से ज्यादा गाने और भजन इत्यादि गा चुके है। उनका सबसे हिट भजन 'ऐसी लागी लगन..','मैया मोरी मई नहीं माखन खायो','जग में सूंदर है दो नाम' इत्यादि है। इसके अलावा फिल्म पत्तों की बाज़ी,तोहफा मुहब्बत का में संगीत भी दिया है । लोग कहते है कि भजन इत्यादि बुढ़ापे में किया जाता है, लेकिन अनूप जलोटा कहते है," आज मैं बचपन से भजन गाते गाते बूढ़ा हो गया। आज नाम, शोहरत, पैसे जो भी है भजन की वजह से है। लोग गलत कहते है, भगवान् को हमेशा ताजे फूल या फल अर्पित करना चाहिए ना कि बासी और सड़े गले या फूल और फल चढाने चाहिए। पूजा,भजन इत्यादि जवानी में ही करना सबसे अच्छा होता है।"कॉमेडी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' के बारे में वे कहते है,"ओमपूरी ने इस फिल्म में काम किया वह मुझे अच्छा लगा। 'मिस्टर कबाड़ी' फिल्म में सबसे बढ़िया काम विनय पाठक का लगा जो लोगों को बहुत हसाएंगे। फिल्म बहुत अच्छी है, यह फिल्म सौ करोड़ का बिज़नेस करेगी। " फिल्म एक दूजे के लिए,नास्तिक, मनोज कुमार की शिरडी के साईबाबा, पड़ोसन, पत्तो की बाज़ी, प्रोफेसर की पड़ोसन इत्यादि में गाना गा के उनको काफी अच्छा लगा। उनका मानना आजकल के गायको को शास्त्रीय संगीत जरूर सीखना चाहिए तो ही वे अच्छे गायक बन सकते है। अपने ५५ साल के गायन के कैरियर के बारे में पूछने पर अनूप जलोटा कहते है," अभी तक मुझे ठीक से गाना नहीं आया, ऐसा मुझे लगता है। अभी बहुत कुछ सीखना है। वैसे भी किसी भी चीज़ को सीखने के लिए पूरा जीवन कम पड़ता है। हम जिंदगी में हर रोज कुछ नया सीखते है। और जो इंसान मान ले वह सबसे अच्छा बन गया है तो वह जीवन में आगे तरक्की नहीं कर सकता है। एक मुकाम पर वह जाकर रुक जायेगा।" अनूपजी की पढाई इत्यादि लखनऊ (उत्तरप्रदेश) में हुई है और उनका ज्यादातर समय वही बिता है। वे कहते है," मुझे लखनऊ जाकर काफी अच्छा लगता है। और काफी प्रफुल्लित महसूस करता हूँ। इसलिए अक्सर वहां जाता हूँ। "     

Read More

जम्मू । जम्मू से मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 678 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रवाना किया गया। 29 जून को शुरू हुई इस तीर्थयात्रा के तहत अब तक कुल 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि तडके 2.55 बजे कड़ी सुरक्षा में 20 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से 678 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।    तीर्थयात्री जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए घाटी पहुंचते हैं और तीर्थयात्रियों को ले जाने वाले सभी वाहनों को जवाहर सुरंग को अपराह्न् 3.30 बजे से पहले ही पार करना पडता है। यह सुरक्षात्मक कदम के तौर पर किया जा रहा है ताकि तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल के दो आधार शिविरों में सूर्यास्त से पहले पहुंच सकें। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 35,000 से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

अहमदाबाद। पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण गुजरात में बाढ का कहर है। सौराष्ट्र के बाद अब उत्तर गुजरात में बारिश आफत बनी हुई है। भारी बारिश के कारण बनासकांठा का धानेरा पूरा तरह से पानी में डूब गया है। सोमवार रात लगातार हो रही बारिश के चलते 25000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस बारिश से उत्तर गुजरात विशेषकर प्रभावित हुआ है। लगभग 1,000 को बचाया गाया और 15,000 को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया किया गया है। इस बीच प्रशासन ने भारी बारिश की संभावना के चलते 100 से ज्यादा गांवों को खाली करने का आदेश दे दिया है। मानसून की इस बारिश में अब तक मरने वालों की तादाद 70 तक पहुंच चुकी है।   धानेरा में बाढ़ ने ऐसा कहर बरपाया है कि लोग अपने घरों के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल पिछले 24 घंटों के भीतर धानेरा में 250 एमएम, पालनपुर में 255 एमएम, दांतिवाडा में 342 एमएम बारिश दर्ज की गई। घरों में पानी भर जाने की वजह से लोग छत पर रहने को मजबूर हैं। धानेरा में हालात इस कदर खराब हैं कि यहां रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ कि 6 टीमें, एयरफोर्स के 3 हेलिकॉप्टर और आर्मी की एक टीम को लगाया गया है।   आपको बता दें कि प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए बीके जिले में अब तक 10300 लोगों को सुरिक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया। वहीं मोरबी जिले से 950 लोगों को शिफ्ट किया गया। पाटन जिले से भी 9790 लोगों को शिफ्ट किया गया।वहीं दूसरी ओर राजस्थान के सिरोही ओर माउंट आबु में हुई भारी बारिश के चलते इस पूरे इलाके में चारों ओर से पानी-पानी हो गया है। वहीं बनास और सीपु दोनों ही नदियां उफान पर हैं। सीपु और दांतेवाडा बांध अपने खतरे के निशान पर हैं, जिसके चलते वहां से पानी छोड़ा जाएगा। इसकी वजह से आसपास के 100 से ज्यादा गांवों को खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।   मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात में और तेज बारिश हो सकती है। गुजरात सरकार ने 27 तारीख से शुरू होने वाली नर्मदा यात्रा और हेरिटेज वॉक कार्यक्रम भी बारिश के चलते टाल दिया है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। देशभर में पिछले कुछ दिनों से हो रही कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए है। गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और बाढ़ से लोगों का जीना दुश्वार हो रखा है। आपको बात दें कि देश में बारिश और बाढ़ की वजह से अबतक 76 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात के अहमदाबाद से लेकर राजस्थान के माउंट आबू तक मूसलाधार बारिश हो रही है।   गुजरात--  गुजरात के पास टूरिस्ट स्पॉट दीव में कोडियार बीच पर चार लोग समंदर के किनारे मस्ती कर रहे थे। तभी अचानक समंदर की ऊंची लहर आई और चारों को पानी में खींच लिया। हालांकि एक युवक को किसी तरह बच गया। बाकी उसके तीनों साथी लहरों में बह गए। आनन फानन में प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन इन लहरों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना बहुत मुश्किल साबित हो रहा था। बताया जा रहा है तीनों लापता लडक़े राजस्थान के रहने वाले हैं।   आपको बता दें कि अहमदाबाद से 226 किलोमीटर दूर मोरबी में बच्छू बांध से पानी छोडऩे के बाद बरसाती नदियां उफान पर हैं। अचानक पानी आया और दो लोग उसमें फंस गए। बडी मुश्किल से युवक एक बिजली के खंभे के पास पंहुचते हैं। इसके बाद एनडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन करके दोनों लोगों को सुरक्षित बाहरमध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के कटनी में कटाए घाट नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसको देखते हुए घाट के बाहर बोर्ड लगा दिया गया है, जिस पर साफ लिखा है कि नहाना कपड़ा धोना मना है। बावजूद इसके लोग नदी में जाकर खेल रहे हैं।   झारखंड - झारखंड के रामगढ़ में एक बच्चा अपने परिवार के साथ सिद्ध पीठ छिन्नमस्तिका मंदिर आया था। लेकिन नदी की तेज धारा में बह गया। घटना उस वक्त घटी जब ये बच्चा अपने पिता का हाथ पकडक़र छिलका पुल पार कर रहा था, लेकिन पुल के ऊपर से तेज बहाव में नदी का पानी बह रहा था। हाथ छूटा और वो नदी में बह गया।     पूजा सामग्री बेच रहे शख्स की नजर जब जिंदगी और मौत से लड़ रहे बच्चे के ऊपर पड़ी तो वो उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया. इसके बाद एक और शख्स ने भी बच्चे की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाला. झारखंड के रामगढ़ में बारिश की वजह से दमोदर नदी उफान पर है.   महाराष्ट्र -- महाराष्ट्र के कोल्हापुर में तेज बारिश की वजह से कोल्हापुर रत्नगिरि मार्ग पर ऐसा पानी भरा कि इसमें ये बीएमडब्ल्यू कार फंस गई। कार में दो लोग सवार थे। जैसे ही उन्हें खतरे का अंदाजा हुआ वो फौरन कार छोडक़र बाहर निकल गए। पानी में किसी तरह निकलकर इन लोगों ने अपनी जान बचाई। बाद में प्रशासन की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया।   महाराष्ट्र के कर्जत में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां जमा हुए पानी को पार करते वक्त बेटी और पिता बह गए। दरअसल पहले पानी में बेटी तेजस गिरी। जिसको बचाने के लिए पिता ने पानी में छलांग लगा दी। लेकिन वो भी लहरों में बह गए। पिता का शव मिल गया। लेकिन बच्ची अभी तक लापता है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

धर्मपुर, मंडी। प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के 69 परिवारों के करीब 150 लोगों ने पार्टी का हाथ छोड़ा भाजपा का दामन पकड़ा है। यह सभी लोग हल्के की बहरी पंचायत के बहरी गांव के निवासी हैं। रविवार को भाजपा के पार्ट कार्यक्रम में ठाकुर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में इन सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। पार्टी छोड़ने की वजह आईआरडीपी चयन में धांधली बताई जा रही है। इन लोगों ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि यहां पर आईआरडीपी चयन में धांधली की गई है और इसमें अपात्र लोगों का चयन किया गया है। शिकायत करने पर भी किसी की नहीं सुनी और यही वजह है कि इन सभी लोगों ने यह कदम उठाया है।गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग के उपाध्यक्ष इसी पंचायत से संबंध रखते है और उनकी पंचायत के सैकड़ों लोगों द्वारा पार्टी को छोडक़र भाजपा में चुनाव के नजदीक जाना कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। भाजपा में शामिल होने पर स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने हार पहनाकर इन सभी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा।    इस मौके पर ठाकुर महेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है। इस सरकार में आज कोई भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है और कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश में माफिया राज है और विकास कागजों में ही हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को हिमाचल के इतिहास की सबसे निकम्मी व भ्रष्टाचारी सरकार बताया। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के सौतेले बेटे शिव मेनन ने शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की उस याचिका को चुनौती दी है, जिसमें उन्होंने सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय तरीके से हुई मौत के मामले की अदालत की निगरानी में समयबद्ध जांच की मांग की थी। मेनन ने कहा कि वह बेहद तनाव के दौर से गुजर रहे हैं कि उनकी मां का नाम सार्वजनिक बहस का विषय बन गया है, जिसके परिणामस्वरूप अफवाहें व अटकलें लगाई जाती हैं, जिससे उन्हें बेहद दुख होता है।   मेनन के वकील तथा वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा ने न्यायमूर्ति जी.एस.सिस्तानी से कहा कि सुनंदा पुष्कर की मौत से संबंधित मामले में स्वामी द्वारा याचिका दाखिल करने का कोई अधिकार नहीं बनता। उन्होंने न्यायालय से यह भी कहा कि वह मामले की त्वरित जांच का निर्देश जारी करें। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख तय की। मेनन ने अपनी मां की मौत के मामले में स्वामी द्वारा अदालत की निगरानी में समयबद्ध जांच की याचिका के विरोध में एक याचिका दाखिल कर तर्क दिया कि स्वामी ने यह याचिका केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए दाखिल की।   उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्वामी ने अपनी याचिका की सारी बातें फेसबुक, ट्विटर सहित सोशल मीडिया पर साझा कर दी, और ऐसा याचिका पर सुनवाई से पहले किया गया। पाहवा ने कहा कि उच्च न्यायालय साल 2015 की शुरुआत में इसी आधार पर एक जनहित याचिका को खारिज कर चुका है, जिसका खुलासा स्वामी ने नहीं किया। न्यायालय ने गुरुवार को स्वामी की याचिका पर पुलिस से स्थिति रिपोर्ट मांगी थी। उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी, 2014 को पुष्कर (52) दिल्ली के एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। स्वामी ने इससे पहले न्यायालय से कहा था कि पुष्कर की मौत की जांच को बंद कराने का पहले कई बार प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज करने में लगभग एक वर्ष का वक्त लगा और उसके बाद कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों के बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और न ही हिरासत में लेकर किसी से पूछताछ की गई है।   स्वामी ने कहा कि कई सबूत नष्ट कर दिए गए। दिल्ली पुलिस ने इस जांच में लापरवाही के लिए सतर्कता जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि सुनंदा की मौत ‘अस्वाभाविक’ और ‘जहर के कारण’ हुई। स्वामी ने मामले की समयबद्ध जांच की मांग करते हुए कहा, ‘‘मामले में बेहद प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जिसके कारण उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले में पहले ही अनावश्यक विलंब हो चुका है।’’   साभार-khaskhabar.com   

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां दो नवजात बच्चे नगर निगम के डस्टबिन में मिले है। विचलित कर देने वाली यह घटना रांची के पिस्का मोडे के नजदीक सिंडिकेट बैंक के सामने डस्ट बिन में दो मृतक नवजात बच्चे मिले है।    थोडी देर में यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। फिर सोशल मीडिया में यह फोटो वायरल होने के बाद लोगों की कई प्रकार प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोगों का कहना है कि अबोध जीवन का यह दुखांत इंसानियत के लिए किसी खतरे की घंटी बता रहे है।    आज के इंसान को जानवरों से सीखने की जरूरत है। अपनी संतान से जितना प्यार इंसान करता है, उतना ही प्यार जानवरों में भी पाया जाता है। कुछ दिनों पहले दक्षिण भारत के कायंबटूर के बोलुवमपट्टी रेंज में कुछ बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुई थी। उस वीडियो में दो साल का हाथी का बच्चा अपनी मृत मां के शरीर से लिपटकर कोशिश करता रहा नजर आया था। साभार-khaskhabar.com 

Read More

ऊना। सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के बखान के लिए जिला ऊना में फोक मीडिया के माध्यम से विकास खण्ड ऊना, बंगाणा, गगरेट, हरोली में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों बारे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी विशेष प्रचार अभियान के तहत विकास खण्ड ऊना की ग्राम पंचायत टोली और बनगढ़ में और विकास खण्ड बंगाणा की ग्राम पंचायत टकोली , विकस खण्ड अंब की ग्राम पंचायत कठियाड़ी और कटैहड़ कलां तथा विकास खण्ड गगरेट की ग्राम पंचायत कलोह और बदोह में और विकास खण्ड हरोली की ग्राम पंचायत सलोह और घालुवाल में गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों बारे लोगों को अवगत करवाया गया।     फोक मीडिया के कलाकारों ने ग्राम पंचायत में एकत्रित जनता का मनोरंजन करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वरोज़गार योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के निर्धन परिवारों को स्वरोज़गार आरंभ करने अथवा विस्तार करने के लिये बैंकों के माध्यम से अधिकतम 50,000 रूपये तक की परियोजना के लिये ऋण सहायता 4 प्रतिशत ब्याज दर पर दिलवाई जा रही है जिसमें परियोजना लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 10,000 रूपये पूंजी अनुदान के रूप में दिया जाता है। महिला- पुरूष अनुपात में सुधार लाने के लिये बेटी है अनमोल योजना के तहत सहायता राशि को 5100 रूपये से बढ़ा कर 10,000 रूपये किया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत सहायता राशि को 21,000 रूपये से बढ़ाकर 40,000 रूपये किया गया है तथा विधवा पुनरर्विवाह योजना के तहत सहायता राशि को 25,000 रूपये से बढ़ाकर 50,000 रूपये कर दिया गया है।        फोक मीडिया के कलाकारों ने बताया कि महिलाओं को निगम की बसों में किराय में छूट दी गई है जिसके तहत निगम की सामान्य बसों में महिलाओं को गंतव्य स्थान तक निर्धारित किराए पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बेरोज़गारों को प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग व राज्य लोक सेवा आोग में साक्षात्कार के लिये जाने वाले उम्मीदवारों को किराए में 30 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है । इसके अतिरिक्त कैंसर , रीड़ की हड्डी, गुर्दा रोगियों व डायलिसिस पर रोगियों को एक परिचारक सहित निगम की सामान्य बसों में प्रदेश की भीतर व बाहर नि:शुल्क यात्रा सुविधा का प्रावधान किया गया है।        सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विशेष प्रचार अभियान के तहत 22 जुलाई को विकास खण्ड ऊना की ग्राम पंचायत बरनोह और डंगोली में, विकास खण्ड बंगाणा की ग्राम पंचायत डीहर और धनेत में, विकास खण्ड अंब की ग्राम पंचायत कुटैहड़ खुर्द और नौहरी नौरंगा में तथा विकास खण्ड गगरेट की ग्राम पंचायत गगरेट अप्पर और अंबोटा में और विकास खण्ड हरोली की ग्राम पंचायत बढ़ेड़ा लोअर और बढ़ेरा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साभार-khaskhabar.com 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More