BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अहमदाबाद । गुजरात राज्य विद्यालय पाठ्य पुस्तक बोर्ड एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। यहां चौथी कक्षा में पढ़ाई जा रही हिंदी की इस किताब में मुस्लिमों के पवित्र रोजे को एक संक्रामक रो बताया गया है। इस विवादित किताब में लिखा है कि इस रोग से दस्त और उल्टी होती है। रमजान के पाक माह में रखे जाने वाले उपवास को ‘रोजा’ कहा जाता है।  आपको बता दें कि इससे पहले विद्यालय पाठ्य पुस्तक बोर्ड की नौंवी की किताब में जीसस क्राइस्ट के बारे में अपमानजनक बात लिखी थी। हालांकि, बोर्ड इसे छपाई के दौरान हुई गलती बता रहा है। यह तीसरी बार है जब ऐसा मामला सामने आया है। नौंवी की किताब में करीब 900 गलतियां थीं। पहले भी क्रिश्चन समाज ने भी इसका विरोध किया था। अब कई मुस्लिम गैर-सरकारी संगठनों और एनएसयूआई ने इस पर विरोध जताया है। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली । जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में देशवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुआ। बड़ी बात ये रही कि कश्मीर में भी नागरिक संगठनों ने मंगलवार को राजधानी श्रीनगर में प्रदर्शन कर अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर विरोध व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने यहां प्रताप पार्क में शाम 5.30 बजे विरोध-प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन के आयोजकों ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, आइए, साथ मिलकर स्पष्ट रूप से और दृढ़तापूर्वक मृतकों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करें और इस घटना की तथा जम्मू एवं कश्मीर में हुए सभी अपराधों की विश्वसनीय जांच कराए जाने की मांग करें।  इस आतंकवादी हमले की कश्मीर में भी चारों ओर से निंदा हो रही है, जिसमें मुख्यधारा और अलगाववादी समूहों के नेताओं से लेकर व्यापारी, अध्यापक, पेशेवर, बुद्धिजीवी और आम जनता भी शामिल है। अहमदाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले का विरोध किया। वीएचपी दिल्ली में बुधवार को जंतर-मंतर पर विरोध जताएगी। वीएचपी के प्रवक्ता ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में मंगलवार को देशव्यापी प्रदर्शन करने की बात की है।  सोमवार को देर शाम 8.20 बजे के करीब अमरनाथ यात्रियों को लेकर बालटाल से लौट रही बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सोमवार को हुए इस आतंकवादी हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई । जम्मू एवं कश्मीर में एक दिन पहले आतंकवादी हमले में सात अमरनाथ यात्रियों की मौत के बाद मंगलवार को शिवसेना ने जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने की मांग की है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, ‘‘सख्त से सख्त कदम उठाए जाने और कठोरतम उपाय अपनाए जाने की जरूरत है, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि सरकार साहसी और 56 इंच के सीने वाली है।’’ राउत ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर हम चर्चा-परिचर्चा नहीं चाहते। यह समय कठोर कार्रवाई और जवाबी हमले का है।’’ उन्होंने कहा कि सिर्फ निंदा करने से काम नहीं चलेगा और ‘हमें इस आतंकवादी हमले का बदला जरूर लेना होगा। ’ सोमवार की रात श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर अनंतनाग जिले के खानबल में हुए आतंकवादी हमले में छह महिलाओं सहित कुल सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए।  साभार-khaskhabar.com

Read More

पटना । बिहार में पिछले कुछ दिनों से चल रहा राजनीतिक संकट खत्म नहीं हो रहा है। मंगलवार को हुई जेडीयू की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार पर उन्होंने हमेशा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। जेडीयू ने तेजस्वी यादव के मुद्दे पर राजद को चार दिन का समय दिया था। अब बुधवार को सुबह 11 बजे नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट बैठक बुलाई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में नीतीश कोई बड़ा फैसला हो सकता है। कल हुई बैठक में जेडीयू ने लालू प्रसाद की पार्टी को चार दिन का अल्टीमेटम दिया था। जेडीयू ने कहा कि अगर चार दिन के भीतर लालू यादव तेजस्वी के इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं कर पाते तो फिर जेडीयू कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। बैठक में नीतिश कुमार ने साफ-साफ कह दिया था कि ये मामला दूसरी पार्टी यानी आरजेडी से जुड़ा है, ऐसे में तेजस्वी के इस्तीफे पर आरजेडी को ही फैसला लेना होगा। बैठक के बाद जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि पार्टी तेजस्वी यादव से आरोपों पर सफाई चाहती है। उन्होंने कहा कि हम गठबंधन धर्म का पालन करेंगे, मगर नीतीश कुमार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सार्वजनिक तौर पर तथ्य रखें और अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दें। दरअसल, बिहार सरकार में सहयोगी आरजेडी के प्रमुख लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के यहां सीबीआई छापों के बाद ये बड़ी बैठक हुई है। सबकी निगाहें महागठबंधन के भविष्य पर टिकी हुई है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

श्रीनगर । जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को अमरनाथ यात्रियों की एक बस पुलिस दल को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले की चपेट में आ गई, जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हमले में पुलिसकर्मियों सहित 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बनीं हुई है। मारे गए लोगों में 5 महिला और 2 पुरुष शामिल है। आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही पाकिस्तानी सीमा से लगती चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। हमले की घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। जिन्हें पकडऩे के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बताया कि दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल से मीर बाजार को जा रही बस पर सोमवार की देर शाम 8.20 बजे बटेंगो में यह हमला हुआ। आतंकवादियों ने इलाके में दो और जगहों पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए हमला किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने गुजरात से आए अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस पर हमला किया। उन्होंने बताया कि बस अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं थी, इसलिए बस के साथ सुरक्षा में पुलिस भी नहीं थी। हमले के वक्त बस में कुल 56 लोग सवार थे। पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने बताया कि आतंकवादी हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को श्रीनगर के आर्मी बेस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बनीं हुई है। खान ने बताया कि यह आतंकवादी हमला अमरनाथ यात्रियों को नहीं, बल्कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया था। इससे पहले, सन 2000 में आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाया था, जब पहलगाम में लगे आधार शिविर पर किए गए हमले में 30 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा पंजीकृत नहीं थी बस केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि आतंकवादी हमले की चपेट में आई बस आधिकारिक तौर पर अमरनाथ यात्रा का हिस्सा नहीं थी और अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा पंजीकृत नहीं थी। अजीत डोभाल ने पीएम को दिया घटना का ब्यौरा उधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घटना का ब्यौरा दिया। केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने आनन-फानन में ताजा स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, जम्मू एवं कश्मीर में शांतिपूर्ण अमरनाथ यात्रियों पर इस कायरतापूर्ण हमले का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमले की चारों ओर से कड़ी से कड़ी निंदा होनी चाहिए। देश की मिली-जुली संस्कृति पर हमला:जीतेंद्र सिंह प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह ने भी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, यह सिर्फ श्रद्धालुओं पर हमला नहीं है, बल्कि देश की मिली-जुली संस्कृति पर हमला है। जहां तक भारत सरकार का सवाल है, तो आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति जरा भी बर्दाश्त न करने वाली है, चाहे यह स्थानीय आतंकवाद हो या विदेशी धरती से हुआ आतंकवाद। यह हमारी जड़ों पर हमला:सीएम महबूबा जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, यह हमला हमारी जड़ों पर है। हम इस हमले के दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।  आतंकियों को चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने इस हमले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और कहा है कि आतंकवादियों को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। इस बीच अधिकारियों ने कश्मीर घाटी में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। कश्मीर के इतिहास में काला धब्बा महबूबा मुफ्ती की राज्य सरकार में वरिष्ठ मंत्री नईम अख्तर ने इस आतंकवादी हमले को कश्मीर के इतिहास में काला धब्बा करार दिया है। नेशनल कान्फ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा, इस हमले की कड़ी से कड़ी निंदा भी कम है। अब्दुल्ला ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की हालिया सफलता के बाद इस तरह के हमले की आशंका बनी हुई थी। उन्होंने ट्वीट किया, इस साल यात्रा के दौरान हम सभी को इसका भय था। आतंकवादियों के खिलाफ हालिया सफलता और बहुत बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती को देखते हुए यह आशंका थी। जम्मू एवं कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था के हालात को देखते हुए शनिवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी। साभार-khaskhabar.com    

Read More

मुंबई । देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित 27 बहुमंजिला आवास ‘एंटिला’ की एक छत पर सोमवार की देर शाम आग लग गई। एक अधिकारी के अनुसार यह आग करीब नौ बजे छठी मंजिल पर लगी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  बीएमसी के इमरजेंसी सर्विसेस के स्पोकपर्सन चवन ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 6 गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं बीएमसी के ही एक अधिकारी ने बताया कि हमें रात 9 बजकर 4 मिनट पर कॉल आया और फायर ब्रिगेड अल्टमोंट रोड पर 9 बजकर 13 मिनट पर पहुंच गए। उस वक्त तक बिल्डिंग के 9वीं मंजिल पर 4 जी एंटीना तक ही आग पहुंच सकी थी। कई लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। हालांकि, आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। दुर्घटना का पूरा ब्योरा अभी नहीं मिल सका है। साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। मोसुल में फंसे 39 भारतीयों को वापस लाने के लिए और इराक की सरकार के साथ समन्वय बनाने को लेकर विदेश राज्य मंत्री वी.के.सिंह को वहां भेजा गया है। यह जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मीडिया को दी है। साथ ही सुषमा स्वराज ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को आश्वस्त किया कि उनका मंत्रालय उन 39 भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए जी-तोड़ प्रयास कर रहा है, जो साल 2014 से ही मोसुल में बंदी बनाकर रखे गए हैं।  इराकी सुरक्षाबलों द्वारा मोसुल को इस्लामिक स्टेट (आईएस) से आजाद कराने के बाद भारतीय बंदियों के परिजनों द्वारा अपने लोगों की खोज-खबर लेने के प्रयास की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमरिंदर ने मामले में विदेश मंत्री के सक्रिय हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि बंदियों के परिजन अपने लोगों की वापसी का उत्सुकतापूर्वक इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक प्रवक्ता ने यहां खुलासा किया, भारतीयों को स्वदेश वापस लाने को लेकर अपने मंत्रालय द्वारा हर संभव प्रयास करने का आश्वासन जताते हुए सुषमा स्वराज ने कहा है कि वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए इराक की सरकार के साथ समन्वय बनाने को लेकर विदेश राज्य मंत्री वी.के.सिंह को वहां भेजा गया है। सुषमा ने कहा कि उन्होंने भारतीय उच्चायोग को फंसे भारतीयों को हर तरह की मदद पहुंचाने के लिए कहा है। प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी वापसी में मदद करने के लिए हवाईअड्डों पर एयर इंडिया के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने लापता भारतीयों की तलाश के लिए मौजूदा सभी स्रोतों को सक्रिय कर दिया है, जिनके बारे में अंतिम जानकारी मिली थी कि वे किसी गिरिजाघर में छिपे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 39 भारतीय जल्द ही भारत लौटेंगे, क्योंकि मोसुल पर से आईएस का नियंत्रण खत्म हो गया है। जून 2014 में आईएस के चंगुल से बच निकलने वाले पंजाब के एक व्यक्ति हरजीत मसीह ने दावा किया था कि बंदी बनाए गए 39 भारतीयों को मार डाला गया है। विदेश मंत्रालय हालांकि बार-बार यह बात दोहराता रहा है कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है, जिससे उनके मारे जाने की पुष्टि हो। भारतीय नागरिकों को 11 जून, 2014 को उत्तरी इराक के मोसुल में आईएस ने बंदी बना लिया था। साभार-khaskhabar.com    

Read More

जयपुर । गुलाबी नगर की प्रख्यात सेलिब्रिटी डीजे, एंकर, गायिका एवं मॉडल डॉ. खुशबू कपूर का टाटा स्टील की ओर से ताईवान में होने वाले सम्मेलन के लिए चयन हुआ है। वे इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए 10 जुलाई को जयपुर से रवाना होगीं। 13 जुलाई 2017 तक ताईवान में होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत के टाटा स्टील के शीर्ष अधिकारी एवं ताईवान के गणमान्यजन शामिल होंगे।  उल्लेखनीय है कि डॉ. खुशबू कपूर राजस्थान की पहली महिला डीजे हैं, जिन्होंने 15 से अधिक देशों में 3000 से अधिक शोज किए हैं। उनका हाल ही में अन्तरराष्ट्रीय प्रदर्शन पूर्वी अफ्रीका के रवाण्डा में था।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

पटना । बिहार के विभिन्न भागों में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बिहार राज्य आपदा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वैशाली जिले में पांच, भोजपुर जिले में तीन, बक्सर और समस्तीपुर जिलों में दो-दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, सारण, अररिया, पटना और औरंगाबाद जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। जून-सितंबर के महीनों में मॉनसून के दौरान बिजली गिरना सामान्य है, साथ ही गांवों में बांस और घास से बने घरों पर बिजली गिरने का जोखिम अधिक रहता है। पटना सहित बिहार के एक बड़े हिस्से में रविवार को भारी बारिश हुई।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रविवार को रायपुर पहुंचे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कुछ लोगों ने सलाह दी थी कि सभी चीजों पर एक समान जीएसटी तय किया जाना चाहिए। यह सुझाव ऐसे लोगों की तरफ से आया था जिन्हें कभी आर्थिक असमानता की समझ ही नहीं आई। जेटली ने जीएसटी पर आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के कारोबारियों और सीए को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो गरीब की थाली और बीएमडब्ल्यू कार दोनों पर ही 15-16 प्रतिशत टैक्स लगता। लेकिन, अभी जो जीएसटी लागू हुआ है उससे देश, व्यापार, निर्माता, व्यापारी और आम जनता सभी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग जितनी जल्दी से इस ऑनलाइन प्रणाली को समझ लेंगे। जीएसटी प्रणाली ऑनलाइन होने के कारण अधिकारियों का हस्तक्षेप कम होगा। जीएसटी में जितना राजस्व संकलन होगा उतना ही प्रदेश के विकास के लिये धन उपलब्ध होगा।   जेटली ने कहा कि जीएसटी परिषद में देश के सभी राज्य सदस्य हैं। इस परिषद की बैठकों में छत्तीसगढ़ राज्य की भूमिका सबसे ज्यादा सक्रिय और सराहनीय थी। जीएसटी परिषद की बैठकों में लिए गए निर्णयों में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से प्रस्तुत सुझावों का महत्वपूर्ण योगदान था। जेटली ने कहा, सरदार पटेल के प्रयासों से देश का राजनैतिक एकीकरण हुआ था, लेकिन देश आर्थिक दृष्टि से कभी एक नहीं था। 70 साल से देश की जो आर्थिक व्यवस्था चली आ रही थी, वह टैक्स भरने को प्रोत्साहित नहीं करती थी।    देश का लॉजिस्टिक हब बनेगा छत्तीसगढ़   जेटली ने कहा कि छत्तीसगढ़ में देश का लॉजिस्टिक हब बनने की पूरी संभावना है। जीएसटी पर आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के कारोबारियों और सीए को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा, भौगोलिक दृष्टि से देश के मध्य भाग में स्थित होने के कारण छत्तीसगढ़ में उपभोक्ता वस्तुओं का निर्माण करने वाली कंपनियां गोदामों का निर्माण करवा सकती हैं और यहां से कुछ ही घंटों में देश के किसी भी हिस्से में माल पहुंचाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में देश का लॉजिस्टिक हब बनने की पूरी संभावना है।   मोदी-जेटली ने लागू करवाया जीएसटी:रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी कानून लागू करवाया। इससे देश के आर्थिक एकीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में अरुण जेटली ने जीएसटी को लागू कर भारत की क्षेत्रीय विविधता, अलग-अलग राज्य एवं अलग-अलग विचारधारा की सरकारों के मध्य सामंजस्य बनाने का अद्भूत कार्य किया है।   सिंह ने कहा, जीएसटी के लागू होने से हिंदुस्तान और छत्तीसगढ़ में नए आर्थिक युग की शुरुआत हुई है। एक देश, एक बाजार और एक टैक्स की परिकल्पना साकार होने से देश का आर्थिक रूप से एकीकरण हुआ है। इसके फलस्वरूप देश की जीडीपी बढ़ेगी, उद्योग और व्यापार में सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने जीएसटी काउंसिल की बैठकों में छत्तीसगढ़ और देश के लोगों की भावनाओं को देखते हुए आर्थिक विषयों को मजबूती से रखने के लिए प्रदेश के वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल की प्रशंसा की।   छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्यिक-कर मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा, वह जीएसटी काउंसिल की 18 बैठकों में शामिल हुए हैं। जीएसटी कानून व्यापक चर्चा, अध्ययन और राज्यों की सहमति के बाद लागू की गई है। इससे जीएसटी लागू होने पर व्यापारियों और उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होगी। जीएसटी के बारे मे जानकारी नहीं होने के कारण लोग शंका व्यक्त करते हैं। लोगों की आशंकाओं को दूर करने के लिए आज कार्यशाला का आयोजन किया गया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

हैदराबाद । हैदराबाद में एक बच्ची को बडी अजीब बीमारी है। 3 साल की इस मासूम बच्ची के पसीने और आंसुओं से खून निकलता है। इस बच्ची का नाम आहना है। अहाना को इस बीमारी के कारण बहुत तकलीफ उठानी पडती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्ची अहाना का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि उसे हिमटिड्रॉसिस नामक बीमारी है। इस वजह से अहाना के पसीने और रोने से खून निकलता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के पिता ने इलाज के लिए तेलंगाना के सीएम केसी राव और पीएम मोदी से मदद की गुहार की है। हांलांकि अभी बच्ची का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के बाद से अब खून निकलनपे की मात्रा में काफी कमी हुई है। वहीं बच्ची अहाना के पिता मोहम्मद अफजल का कहना है कि जब उन्होंने डॉक्टरों से बीमारी के इलाज के बार में पूछा तो वह ठीक से कोई जवाब नहीं दे सके। बेटी की तकलीफ दूर करने के लिए अफजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री केसी राव से मदद के लिए अपील की है।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

जम्मू । एक दिन के अवरोध के बाद वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज रविवार को फिर से बहाल कर दी गई। इसके साथ ही 4,411 तीर्थयात्रियों के साथ दिन का पहला जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हो गया था। अधिकारियों ने कहा, सुबह 4.05 बजे 140 वाहनों के साथ 4,411 तीर्थयत्रियों का काफिला भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हो गया। यह 40 दिवसीय लंबी यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और सात अगस्त को समाप्त होगी। अभी तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बर्फानी बाबा के दर्शन कर लिए हैं।  इस साल यात्रा के दौरान अब तक 10 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। ज्ञातव्य है कि कल शनिवार को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की पहली बरसी थी। बुरहान वानी की पहली बरसी पर तनाव की आशंका को देखते हुए कल एक दिन के लिए अमरनाथ यात्रा को दिनभर के लिए रद्द कर दिया गया था। ज्ञातव्य है कि बुरहान वानी की पहली बरसी के अवसर पर घाटी में कई जगह कर्फ्यू लगा दिया गया था। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई थी। इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई थी। ज्ञातव्य है कि कल जम्मू कश्मीर के बांदीपोर इलाके में आतंकियों ने गश्त लगा रहे सुरक्षाबलों के एक दल पर हमला बोल दिया था। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More