BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को राहत दी है। अब रिटायरमेंट के दिन ही पीएफ और पेंशन का पैसा मिल जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने राज्यसभा में अपने लिखित जवाब में दी। ईपीएफओ ने क्षेत्रीय कार्यालयों को सेवानिवृति के दिन ही पेंशन का निपटान करने का निर्देश दे दिया है।   इससे कर्मचारी को बार-बार चक्कर काटने के झंझट से छुटकारा मिलेगा और रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन संबंधी लाभ मिलेंगे। श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि ईपीएफओ की ओर से पीएफ का भुगतान सेवानिवृत्ति के दिन ही करने का निर्देश जारी किया जा चुका है। फील्ड कार्यालयों को ईपीएफ स्कीम और ईपीएस (कर्मचारी पेंशन स्कीम) के सदस्यों को पेंशन संबंधी लाभ भी उसी दिन उपलब्ध कराने होंगे।   क्या सरकार ने पीएफ/ईपीएफ और ग्रैच्युटी का भुगतान रिटायरमेंट के दिन ही करने का फैसला लिया है। इसके जवाब में दत्तात्रेय ने कहा कि जहां तक ग्रैच्युटी का सवाल है तो नियोक्ता के लिए नौकरी छोडऩे या रिटायरमेंट के दिन से 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान करना अनिवार्य है। जून, 2014 में सरकार ने यह फैसला लिया था कि कर्मचारी को उसके रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन भुगतान का आदेश मिल जाए ताकि परेशानी के बिना वह सम्मान की जिंदगी जी सके।    आपको बता दें कि देश में करीब 48.85 लाख केन्द्र सरकार के कर्मचारी और 55.51 लाख पेंशन प्राप्तकर्ता है। साथ ही बंडारू ने कहा कि देशभर में जीएसटी प्रणाली लागू होने से प्रथम तीन महीनों के दौरान एक लाख नौकरियां पैदा होंगी और लेखा (अकाउंटेंसी) के क्षेत्र में 60,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। जीएसटी को ऐतिहासिक पल करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह देश द्वारा आर्थिक व कर की आजादी प्राप्त करने जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के लागू होने से 17 प्रकार के करों का उन्मूलन हुआ है और कर प्रणाली एकीकृत हुई है। कर प्रणाली में लगभग 1,500 स्लैब थे, जिन्हें अब चार कर दिया गया है। अब सामानों के परिवहन में विलंब नहीं होगा, क्योंकि विभिन्न राज्यों की सीमाओं पर मौजूद जांच चौकियां हटा दी गई हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। सीबीआई छापेमारी के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के कुनबे की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद सत्ताधारी महागठबंधन में उत्पन्न विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, दूसरी ओर लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव को कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है। तेज प्रताप यादव का पटना स्थित पेट्रोल पंप जब्त होगा।    अदालत के आदेश के बाद पेट्रोल पंप को सीजड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने मोदी ने इस मामले में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में शिकायत दर्ज कराई थी और तेज प्रताप को आवंटित पेट्रोल पंप के लाइसेंस के को रद्द करने की मांग की थी। जांच के बाद भारत पेट्रोलियम ने तेज प्रताप यादव को आवंटित पेट्रोल पंप के लाइसेंस को रद्द कर दिया था, मगर लालू के बेटे तेज प्रताप ने भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप रद्द करने के आदेश पर निचली अदालत में याचिका डालकर से रोक लगवा दिया था।    लेकिन, गुरुवार को कोर्ट ने भारत पेट्रोलियम द्वारा तेज प्रताप यादव को आवंटित पेट्रोल पंप के लाइसेंस को रद्द करने के फैसले से रोक हटा ली। इससे यह साफ है कि लालू के तेज प्रताप यादव को आवंटित पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द माना जाएगा। 2011 में पटना में बेउर जेल के पास एक पेट्रोल पंप के आवंदन के लिए तेजप्रताप ने आवेदन दिया था। उन्हें आवंटित उक्त पेट्रोल पंप के खिलाफ बीपीसीएल ने यह कार्रवाई चंद्रशेखर नाम के शख्स की शिकायत पर की थी जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि जिस जमीन के आधार पर इस पेट्रोल पंप का आवंटन तेजप्रताप को किया गया था, वह उनके नाम से नहीं है। भारत पेट्रोलियम के नियमों के मुताबिक डीलरशिप सिर्फ उन्हीं लोगों को दी जा सकती है जो बेरोजगार हैं या फिर जिनके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने समूह की 40वीं वार्षिक बैठक में जियो का 500 रुपए का 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया। इससे टेलिकॉम सेक्टर में हलचल सी मच गई है। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि यह जियोफोन यूजर्स को फ्री में मिलेगा।    ऐसे मिलेगा जियो का स्मार्टफोन फ्री:  मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो का 4जी स्मार्टफोन लेने वालों को सिक्योरिटी मनी के तौर पर 1500 रुपए देने होंगे। ये सिक्योरिटी मनी जियो यूजर्स को 3 साल बाद वापस मिल जाएगी। अंबानी ने बताया कि फ्री की चीज के मिसयूज का खतरा बढ जाता है, इसलिए सिक्यॉरिटी डिपॉजिट का फैसला लिया गया है।   24 अगस्त से शुरू होगी बुकिंग: जियो के इस नए 4जी स्मार्टफोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी। हांलांकि टेस्टिंग के लिए यह जियोफोन 15 अगस्त से उपलब्ध होगा। फोन की डिलीवरी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सितंबर में शुरू होगी। अंबानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य हर सप्ताह 50 लाख लोगों तक जियोफोन पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।  153 रुपए में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा: अंबानी ने ऐलान किया कि जियोफोन पर यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जियो अनलिमिटेड धनधनाधन प्लान में सिर्फ 153 रुपये में उपलब्ध होगा। साथ ही इस जियोफोन पर वॉइस कॉलिंग हमेशा फ्री रहेगी।जियो फोन टीवी केबल:   मुकेश अंबानी ने कहा कि 309 रुपये में केबल टीवी की सुविधा मिलेगी। इस जियो फोन को किसी भी टीवी से जोडा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जियो धन धनाधन के 309 रुपये के प्लान लेने वाले लोग भी 3 से 4 घंटे टीवी पर मनचाहे विडियो देख सकेंगे।    जियो फोन में ये होंगे फीचर्स:   जियो के 4जी स्मार्टफोन में अल्फान्यूमेरिक कीपैड, 4वे नेविगेशन, कॉम्पैक्ट डिजाइन, फोन कॉन्टैक्ट्स, कॉल हिस्ट्री, 2.4, क्यूवीजी डिस्प्ले, एसडी कार्ड स्लॉट, माइक्रोफोन ऐंड स्पीकर, हेडफोन जैक, रिंगटोन्स, टॉर्चलाइट, एफएम रेडियो जैसे फीचर्स होंगे।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के बीफ पर दिए बयान को लेकर बवाल मच गया है। गौरतलब है कि मनोहर पर्रिकर ने गोवा विधानसभा में बीफ पर बयान दिया था। मनोहर पर्रिकर के इस बयान को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने पर्रिकर से इस्तीफे की मांग की है। वीएचपी का कहना है कि ऐसे बयान से बीजेपी की छवी खराब हो रही है। साथ ही वीएचपी ने कहा है कि मनोहर पर्रिकर को इस्तीफा देना चाहिए। ज्ञातव्य है कि कल मंगलवार को गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर ने विधानसभा में बीफ पर बयान देते हुए राज्य की जनता को आश्वस्त किया था कि बीफ की कमी नहीं होने देंगे। साथ ही मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि कर्नाटक से बीफ का आयात बंद नहीं होगा।    उन्होंने सदन में कहा कि कर्नाटक से बीफ आना जारी रहेगा ताकि बीफ की कमी न हो सके। साथ ही पर्रिकर ने दूसरे राज्यों से भी बीफ मंगाने की बात कही। एक बीजेपी विधायक के सवाल पर पर्रिकर ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि गोवा के एकमात्र बूचडखाने में हर रोज लगभग 2,000 किलोग्राम बीफ तैयार होता है। साथ ही पर्रिकर ने कहा कि बीफ की कमी ना हो इसलिए दूसरे राज्यों से भी पशुओं की खरीद फरोख्त जारी रहेगी। वहीं कांगे्रेस ने पर्रिकर के इस बयान पर हैरानी जताते हुए कहा कि सीएम का बयान हैरान करने वाला है। साभार-khaskhabar.com         

Read More

कोटा । सीआरपीएफ ने कमांडेंट चेतन चीता सहित दो अफसरों को सर्वोच्च वीरता पदक अशोक चक्र की अनुशंसा की है। कोटा के चीता वही जांबाज हैं, जिन्हें बांदीपुरा में आतंकियों से मुठभेड़ में 9 गोलियां लगी थीं, फिर भी उन्होंने लश्कर कमांडर को ढेर किया।  दोमाह एम्स में भर्ती रहकर मौत को मात दी। श्रीनगर में जान की बाजी लगाकर आतंकी हमला नाकाम करने वाले शहीद प्रमोद का नाम भी इस अवॉर्ड के लिए भेजा।साभार-khaskhabar.com   

Read More

लुधियाना। नशे में ओवरस्पीड मर्सीडीज कार चला रहे दो युवकों ने रविवार रात स्कूटर पर जा रहे तीन युवकों को कुचल दिया जिससे इन युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक फरार हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। ये युवक धनाढ्य परिवारों से लग रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार असलियत में चला कौन रहा था। इस मामले में थाना पीएयू की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृज मोहन ने बताया कि इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है जबकि उसके रिश्तेदार को दिल्ली से लाया जा रहा है जोकि घटना के बाद डर के मारे भाग गया था।   पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था। क्योंकि हिरासत में लिए गए युवक के बारे में घटनास्थल पर मौजूद पी.सी.आर. के जवानों का कहना है कि उक्त युवक कार नहीं चला रहा था। पुलिस ने मृतक के पारिवारिक सदस्यों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ इंसाफ होगा, जो भी इस मामले में आरोपी होगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ मृतक नौजवानों के परिवारों का कहना था कि जिस नौजवान को पुलिस ने पकड़ा है, कार उस समय वही चला रहा था और वह ही इस घटना के लिए जिम्मेदार है।    परांठे खाने जा रहे थे मर्सीडीज सवार अब तक की जांच में सामने आया है कि मर्सीडीज सवार युवक पहले इनोवा में सवार थे। जो पहले लोधी क्लब से बी.आर.एस. नगर अपने घर गए, जहां उन्होंने मर्सीडीज कार ली और रेलवे स्टेशन की तरफ परांठे खाने निकल पड़े। आशंका जताई जा रही कि युवक नशे में थे और हादसे के समय कार ओवर स्पीड थी।साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महबूबा मुफ्ती ने राजनाथ सिंह को अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद कश्मीर की स्थिति के बारे में जानकारी दी। साथ ही कश्मीर मामले में चीन टांग अडा रहा है। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक चली बातचीत में कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित माहौल देने पर भी चर्चा हुई। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने के पीछे पूरे देश में दंगे भडकाने की साजिश थी। महबूबा मुफ्ती ने राजनाथ सिंह से यह भी कहा कि इसमें विदेशियों का हाथ है। महबूबा ने कहा कि कश्मीर मामले में चीन टांग अडा रहा है।    महबूबा मुफ्ती ने इशारों में कहा कि चीन कश्मीर घाटी को अस्थिर करने में लगा हुआ है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि घाटी में अभी लॉ एंड ऑर्डर की लडाई लड रहे हैं और यह लडाई जीतने के बाद ही धारा 370 पर बात होगी। ज्ञातव्य है कि हाल ही में पाकिस्तान के दोस्त चीन ने भारत को ऑफर दिया था कि वह कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों को सुधारने में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है। हांलांकि भारत ने चीन के इस के इस ऑफर को ठुकराते हुए स्पष्ट कहा था कि यह द्वीपक्षीय मुद्दा है। ज्ञातव्य है कि सब जानते हैं कि कश्मीर घाटी में आतंक फैलाने के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। पाकिस्तान अपनी सरजमीं पर आतंकियों को पनाह देता है। पाकिस्तान में आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग कर उन्हें कश्मीर में घुसपैठ कराने की कोशिश करता है। पाकिस्तान की ओर से उन्हें कवर फायरिंग दी जाती है, जिससे कि वे कश्मीर में घुसपैठ कर सकें। साभार-khaskhabar.com     

Read More

लखनऊ। यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद से राजनीतिक हडकंप मचा हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने भी इसके पीछे साजिश की आशंका जताई है। एनआईए और एटीएस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कल देर रात एनआईए और एटीएस की टीमें विधानसभा पहुंची। देर रात दोनों टीमों ने विधानसभा का चप्पा-चप्पा खंगाला और वहां की सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है। गौरतलब है कि 12 जुलाई को यूपी विधानसभा के चालू सत्र में पीईटीएन पाउडर की पुडिया मिली थी।    पीईटीएन एक विस्फोटक है जो कि दुनिया के पांच सबसे खतरनाक विस्फोटकों में से एक है। यह विस्फोटक विधासभा में उस जगह मिला, जहां समाजवादी पार्टी के विधायक बैठते हैं। कल सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर आनन फानन में कई बडे कदम उठाए। अब एनआईए और एटीएस मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं।    विधायक भी शक के घेरे में पुलिस का मानना है कि विधानसभा के अंदर विस्फोटे ले जाने में 403 विधायक, मार्शल, सुरक्षाकर्मी या चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में से ही कोई शामिल है। डीजीपी का कहना है कि विधानभवन के मंडप तक जाने की इजाजत सिर्फ इन्हीं लोगों को है। इनके अलावा वहां कोई और नहीं जा सकता है। इसलिए ये सभी जांच के दायरे में हैं। एटीएस ने विधानसभा की सीसीटीवी फुटेज को कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस सीट के पास में विस्फोटक मिला है, उस सीट और उसके आसपास की सीटों पर बैठने वाले माननीयों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की जा रही है। जरूरत पडने पर इनसे पूछताछ भी की जाएगी। ज्ञातव्य है कि जिस सीट के नीचे विस्फोटक मिला था, वहां समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पाण्डेय बैठे थे।  साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। आधा हिंदुस्तान बाढ़ और बारिश से परेशान है, गांव, शहर और मोहल्ले पानी की लीला के आगे बेबस हैं। इंसानों के साथ-साथ जानवार भी अपनी जान बंचाने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढ रहे हैं। एडीआरएफ अब तक देश के कई राज्यों में आई बाढ़ से अब तक 1300 पीडित व्यक्तियों को रेस्क्यू कर चुकी है। मॉनसून को लेकर देश भर में 39 टीम लगाई गई है जो राहत और बचाव का कार्य कर रही है। उत्तर पूर्वी राज्य असम में बाढ़ की वजह से अबतक 59 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं दक्षिण-पूर्वी के सभी राज्यों को मिला दें तो 80 लोग बाढ़ में अपनी जान गवां चुके है।    देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम में पानी लोगों के लिए परेशानी बन गई है। असम के 33 में से 24 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। गोलाघाट के कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग बहते पानी के बीच लोग रास्ता तय करने पर मजबूर हैं। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में 77 फीसदी हिस्सा पानी में डूब गया है, जिसकी वजह से यहां 53 जानवरों की मौत हो चुकी है। जानवरों ने अपनी जान बचाने के लिए छोटे-छोटे टापूओं पर शरण ले रखी है। काजीरंगा पार्क में डॉक्टरों की टीम बीमार जानवरों के इलाज में जुटी हुई है। असम में बाढ़ की वजह से 49 लोगों की जान चली गई है। असम में 17 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अरुणाचल प्रदेश भी बाढ़ से बेहाल है। राज्य के पापुन पारे जिले का बड़ा हिस्सा में पानी में घिरा हुआ है। यूपी के गोंडा जिले में घाघरा नदी के पानी से लोग खौफ में जीने को मजबूर है। यहां बांध टूटने से नदी का पानी झोपडियों तक आ पहुंचा है। जो बांध टूटा है उस पर बीते तीन साल में 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का दावा हुआ था, लेकिन वो दावा भी पानी में बह गया। बांध कटने की वजह से कई गांव पानी में घिर गए हैं। लोगों को नाव से चलकर दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। वहीं, नकहरा गांव के लोगों ने ऊंची जगहों पर शरण ले रखा है। ग्रामीण सडक़ के किनारे तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर हैं।   मध्य प्रदेश के अगर मालवा जिले में मानसून की बारिश से कंठाल नदी उफान पर है। नदी का पानी पुलिया के ऊपर से गुजर रहा है। इसे पार करने की कोशिश कर रही एक गाय नदी के तेज बहाव में बह गई। नदी में कुछ दूर बहने के बाद गाय को किनारा मिला लेकिन दोबारा वो नदी में बह गई. यहां लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया को पार करने की कोशिश कर रहे हैं।   मौसम विभाग के मुताबिक आज साउथवेस्ट मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी से भारी बारिश हो सकती है। गुजरात रीजन और ईस्ट राजस्थान के इक्का दुक्का इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ईस्ट मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, वेस्ट राजस्थान, गैंगटिक वेस्ट बंगाल, ओडिशा और कोस्टल कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

करनाल। हथनीकुंड बैराज से बुधवार को एक लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी उफान पर है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बरसात से यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। बुधवार को हथनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर 1.40 लाख क्यूसिक से ऊपर पहुंच गया था। इससे यह खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई। इसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।   सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि शिवालिक की पहाडिय़ों पर हुई भारी बरसात के कारण क्षेत्र की बरसाती नदियों में भी उफान आ गया है। बुधवार को एक लाख क्यूसिक पानी आने से यमुना क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर यमुना के नजदीक ना जाने की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि गुरुवार को यह पानी आगे पास कर गया है और अब डरने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को यमुना में 18 हजार क्यूसिक पानी चल रहा है। इसके साथ ही प्रशासन ने यमुना के साथ लगते गांवों के मौजिज व्यक्तियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है। इस पर उन्हें पल-पल की सूचना दी जा रही है। कार्यकारी अभियंता ने अभी तक यमुना के पानी से करनाल जिले में किसी तरह के नुकसान से इंकार करते हुए बाढ़ से बचाव के सभी पुख्ता प्रबंध होने की बात कही है।साभार-khaskhabar.com   

Read More

गुवाहाटी । असम में बाढ की स्थिति गंभीर होती जा रही है और इसकी जद में 24 जिलों के 17 लाख लोग आ गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अब तक बाढ में 44 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अंतिम 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हुई है। एएसडीएमए ने बताया कि बुधवार तक 17,18,135 लोग बाढ की जद में आ गए हैं। असम में 31,000 लोगों के लिए 294 राहत शिविर लगाए गए हैं। राहत दलें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं तथा अब तक 2,000 से अधिक लोगों को बचाया गया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को बाढग़्रस्त माजुली जिले का दौरा किया और राहत शिविरों का जायजा लिया। भीषण बाढ़ के चलते 1,760 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई है और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। सोनोवाल ने काजीरंगा अभयारण्य का भी दौरा किया और अधिकारियों को पशुओं पर नजर रखने का निर्देश दिया, ताकि वे शिकारियों का निशाना न बनें। उन्होंने कहा कि नगांव, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग, सोनितपुर और बिस्वनाथ जिलों का प्रशासन बाढ़ के हालात के बारे में रोज वन मंत्री को रिपोर्ट करेगा और पशुओं की सुरक्षा के उपाय करेगा। साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई है। आपको बता दें कि राहुल ने अमरनाथ हमले के बाद ट्विटर के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। इसके जवाब में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने न सिर्फ राहुल गांधी, बल्कि पूरे नेहरू-गांधी परिवार पर ही हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया है।  स्मृति ईरानी ने कहा है कि राहुल गांधी ने तुच्छ राजनीति का प्रमाण दिया है। जब सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं बल्कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एक गंभीर युद्ध लड़ रहा है तो राहुल गांधी का ऐसा कटाक्ष करना अपनी छुट्टी से लौटने के बाद इस बात का संकेत है कि वह राजनीति करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।    राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है कि मोदी की नीतियों ने कश्मीर में आतंकवादियों के लिए जगह बनाने का काम किया है। इससे भारत को गंभीर रणनीतिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीडीपी से हाथ मिलाकर मोदी को भले ही तात्कालिक राजनीतिक फायदा हुआ हो, लेकिन भारत को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।   स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के इस आरोप का जवाब ये कहते हुए दिया कि कश्मीर में देश को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए पूरा नेहरू-गांधी परिवार जिम्मेदार है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि देश भली भांती जानता है और इतिहार गवाह है कि आज कश्मीर में जो चुनौतियां हैं वह नेहरु-गांधी परिवार की ही देन हैं। ईरानी ने आगे कहा कि राहुल गांधी अपने ट्वीट में निजी फायदे का उल्लेख करते हैं. जब उनकी पार्टी के लोग हमारे आर्मी चीफ को गुंडा बुलाते हैं तो यह उनका निजी फायदा है या राजनीतिक फायदा है।   राहुल गांधी के ट्वीट की जिस लाइन से बीजेपी सबसे ज्यादा भडक़ी हुई है, वो है पीएम मोदी पर निजी फायदे का आरोप। राहुल ने लिखा है कि मोदी का व्यक्तिगत फायदा = भारत की रणनीतिक हार + निर्दोष भारतीयों के खून की कुर्बानी।   दरअसल, अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद से राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी को निशाना बनाते आ रहे हैं। दस जुलाई को राहुल ने अपने ट्वीट में आतंकी हमले को सुरक्षा में भारी चूक बताते हुए प्रधानमंत्री से इसकी जिम्मेदारी लेने को कहा था। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More