देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 8 नवंबर 2016 को काले धन पर सबसे बड़ी चोट करते हुए देशभर में नोटबंदी कर दी। जिसके तहत एक हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोटों को बंद कर उनकी जगह पांच सौ और दो हजार के नए नोट मार्केट में उतारे गए। लेकिन अब खबर है कि सरकार दो हजार रुपये के नोट को भी बाजार से बाहर करना चाहती है। हालांकि इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक और केन्द्र सरकार की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई अब बाजार में छोटे नोटों की सप्लाइ बढ़ाने की तैयारी में है।
आरबीआई अब मार्केट में 50, 100 और 500 रुपये के नोटों की सप्लाई बढाना चाहता है। वहीं खबर तो यह भी है कि अगस्त के अंत तक 200 रुपये के नए नोट भी मार्केट में आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि छोटे नोटों की संख्या बढ़ाने का मतलब 2000 रुपये के नोट को बाजार से बाहर का रास्ता दिखाने की शुरुआत हो सकती है। जिसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने एटीएम रीकैलिब्रेट करना भी शुरू कर दिया है, ताकि 500 रुपये के नोटों को ज्यादा जगह मिले।
खबर है कि केन्द्र सरकार छोटे नोटों की सप्लाइ मुख्य रूप से इन दो फायदों के लिए बढा़ाना चाहती है। पहला तो यह कि इससे जाली मुद्रा की साजिश पर लगाम लगेगी। दूसरा, सरकार चाहती है कि लोग कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट ज्यादा करें।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
SUSHANT SINGH RAJPUT`S DIL BECHARA GETS 95 MILLION VIEWS IN 24 HOURS, THAT`S A RS 2000 CRORE OPENING DAY
कोरोना ने अमेरिका में मचाई तबाही, 24 घंटे के अंदर 2000 लोगों की मौत
अमेरिका पर कोरोना का कहर, 24 घंटे भीतर रिकॉर्ड 2000 लोगों की मौत