देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreन्यूयार्क। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। अमेरिका का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2000 लोगों की रिकॉर्ड मौत हो गई है। अमेरिका में अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने WHO को आडे हाथ लेते हुए कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को अमेरिका बड़े पैमाने पर धन देता है। मैंने चीन के लिए यात्रा पर बैन लगाया तो वो मुझसे असहमत थे और उन्होंने मेरी आलोचना की। वे बहुत सारी चीजों के बारे में गलत थे।ऐसा लग रहा है कि उनका चीन पर ज्यादा ध्यान है। हम डब्ल्यूएचओ पर खर्च की जाने वाली धनराशि पर रोक लगाने जा रहे हैं।अमेरिका पहले' का नारा देने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम डब्ल्यूएचओ पर खर्च किए जाने वाले धन पर रोक लगाने जा रहे हैं। ट्रंप पहले भी संयुक्त राष्ट्र के तहत काम करने वाली एजेंसियों को निशाने पर ले चुके हैं।
साभार-khaskhabar.com












