BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गुड़िया मामले की जांच कर रहे शीर्ष अधिकारी का तबादला

गुड़िया मामले की जांच कर रहे शीर्ष अधिकारी का तबादलाशिमला। प्रदेश के कोटखाई इलाके में गुड़िया सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले की जांच कर रहे शीर्ष पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। यह तबादला लॉक-अप में मामले से जुड़े आरोपी द्वारा दूसरे आरोपी की हत्या के बाद किया गया। पुलिस महानिरीक्षक जहूर एच. जैदी के साथ दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। अन्य दो में शिमला पुलिस अधीक्षक डी.डब्ल्यू. नेगी और उप पुलिस अधीक्षक भजन देव नेगी शामिल हैं। इनमें से नेगी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जहूर एच. जैदी के स्थान पर अजय कुमार यादव और डी. डब्ल्यू. नेगी की जगह सौम्या सांबशिवन को नियुक्त किया गया है।

 

वहीं, राज्य में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने बिगड़ती कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य की राजधानी में एक दिन का विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसकी शुरुआत गुरुवार सुबह से हुई है। घटना के विरोध में शिमला और जिला के अन्य प्रमुख शहरों की सभी दुकानें और निजी व्यवसाय प्रतिष्ठान बंद रहे। राजधानी में जगह-जगह वाहनों का आवागमन बाधित है। पिछले सप्ताह राज्य सरकार मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के लिए तैयार हो गई थी, लेकिन सीबीआई ने फिलहाल इस मामले को नहीं लिया

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More