देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के बीफ पर दिए बयान को लेकर बवाल मच गया है। गौरतलब है कि मनोहर पर्रिकर ने गोवा विधानसभा में बीफ पर बयान दिया था। मनोहर पर्रिकर के इस बयान को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने पर्रिकर से इस्तीफे की मांग की है। वीएचपी का कहना है कि ऐसे बयान से बीजेपी की छवी खराब हो रही है। साथ ही वीएचपी ने कहा है कि मनोहर पर्रिकर को इस्तीफा देना चाहिए। ज्ञातव्य है कि कल मंगलवार को गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर ने विधानसभा में बीफ पर बयान देते हुए राज्य की जनता को आश्वस्त किया था कि बीफ की कमी नहीं होने देंगे। साथ ही मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि कर्नाटक से बीफ का आयात बंद नहीं होगा।
उन्होंने सदन में कहा कि कर्नाटक से बीफ आना जारी रहेगा ताकि बीफ की कमी न हो सके। साथ ही पर्रिकर ने दूसरे राज्यों से भी बीफ मंगाने की बात कही। एक बीजेपी विधायक के सवाल पर पर्रिकर ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि गोवा के एकमात्र बूचडखाने में हर रोज लगभग 2,000 किलोग्राम बीफ तैयार होता है। साथ ही पर्रिकर ने कहा कि बीफ की कमी ना हो इसलिए दूसरे राज्यों से भी पशुओं की खरीद फरोख्त जारी रहेगी। वहीं कांगे्रेस ने पर्रिकर के इस बयान पर हैरानी जताते हुए कहा कि सीएम का बयान हैरान करने वाला है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
डॉ. राम मनोहर लोहिया का राष्ट्र के लिए योगदान देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : पीएम मोदी
हरियाणा में कोरोना के 20 मरीजों में से 6 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए - सीएम मनोहर लाल
प्रदेश सरकार ऊर्जा दक्षता में निरंतर प्रयासरत रहेगी: मुख्यमंत्री मनोहर लाल