BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

डॉ. राम मनोहर लोहिया का राष्ट्र के लिए योगदान देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : पीएम मोदी

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए उनका योगदान देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

पीएम मोदी ने ट्वीट संदेश में कही ये बात
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। उन्होंने अपने प्रखर और प्रगतिशील विचारों से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। राष्ट्र के लिए उनका योगदान देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद (वर्तमान-अम्बेडकर नगर) के अकबरपुर में हुआ था। वह आजादी के आंदोलन में सक्रिय रहे और उसके बाद देश की राजनीति में नया दौर लेकर आए। वह 1963 में उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद सीट से लोकसभा पहुंचे। डॉ. राममनोहर लोहिया का 12 अक्तूबर 1967 को विलिंग्डन अस्पताल में निधन हो गया। विलिंग्डन अस्पताल को अब राम मनोहर लोहिया अस्पताल के नाम से जाना जाता है। 

आजाद भारत के सबसे प्रखर राजनेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंति पर पढ़ें उनके विचार : 

> जिंदा कौमें सरकार बदलने के लिए पांच साल तक का इंतजार नहीं करती।
> जाति तोड़ने का सबसे अच्छा उपाय है, कथित उच्च और निम्न जातियों के बीच रोटी और बेटी का संबंध। 
> त्याग हमेशा शांतिदायक और संतोषप्रद होता है।
> मर्यादा केवल न करने की नहीं होती है, करने की भी होती है। बुरे की लकीर मत लांघो, लेकिन अच्छे की लकीर तक चहल पहल होनी चाहिए। 
> लोगों के छोटे समूहों को शक्ति देकर, प्रथम श्रेणी का लोकतंत्र संभव है।
> अंग्रेजी का प्रयोग मौलिक सोच में अवरोध है, हीनता की भावनाओं का प्रजनक है और शिक्षित एवं अशिक्षित जनता के बीच की दूरी है। आइये, हम हिंदी की असल प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने के लिए संगठित हो जाएं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More