BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राजनाथ से बोली महबूबा मुफ्ती: कश्मीर मामले में टांग अडा रहा है चीन

राजनाथ से बोली महबूबा मुफ्ती: कश्मीर मामले में टांग अडा रहा है चीननई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महबूबा मुफ्ती ने राजनाथ सिंह को अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद कश्मीर की स्थिति के बारे में जानकारी दी। साथ ही कश्मीर मामले में चीन टांग अडा रहा है। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक चली बातचीत में कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित माहौल देने पर भी चर्चा हुई। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने के पीछे पूरे देश में दंगे भडकाने की साजिश थी। महबूबा मुफ्ती ने राजनाथ सिंह से यह भी कहा कि इसमें विदेशियों का हाथ है। महबूबा ने कहा कि कश्मीर मामले में चीन टांग अडा रहा है। 

 

महबूबा मुफ्ती ने इशारों में कहा कि चीन कश्मीर घाटी को अस्थिर करने में लगा हुआ है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि घाटी में अभी लॉ एंड ऑर्डर की लडाई लड रहे हैं और यह लडाई जीतने के बाद ही धारा 370 पर बात होगी। ज्ञातव्य है कि हाल ही में पाकिस्तान के दोस्त चीन ने भारत को ऑफर दिया था कि वह कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों को सुधारने में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है। हांलांकि भारत ने चीन के इस के इस ऑफर को ठुकराते हुए स्पष्ट कहा था कि यह द्वीपक्षीय मुद्दा है। ज्ञातव्य है कि सब जानते हैं कि कश्मीर घाटी में आतंक फैलाने के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। पाकिस्तान अपनी सरजमीं पर आतंकियों को पनाह देता है। पाकिस्तान में आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग कर उन्हें कश्मीर में घुसपैठ कराने की कोशिश करता है। पाकिस्तान की ओर से उन्हें कवर फायरिंग दी जाती है, जिससे कि वे कश्मीर में घुसपैठ कर सकें। साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More