BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

PM मोदी से लेकर राजनाथ सिंह तक ने दी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन रविवार को मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा- "यूपी के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए जनहितैषी शासन सुनिश्चित किया है। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मुख्यमंत्री पूरी ताकत और रणनीति से नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में लगे हैं। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वह समर्पित भाव से अथक परिश्रम कर रहे हैं।"

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। मैं उनके लंबे जीवन की कामना करती हूं।"

मुख्यमंत्री का जन्मदिन अयोध्या के राम कथा पार्क में मनाया जाएगा। इस मौके पर 5,100 किलोग्राम का केक काटा जाएगा।

कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में पांच लाख लोगों की भीड़ शामिल होगी।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More