BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नशे में ओवरस्पीड मर्सीडीज चला रहे दो युवकों ने तीन घरों में अंधेरा किया

नशे में ओवरस्पीड मर्सीडीज चला रहे दो युवकों ने तीन घरों में अंधेरा कियालुधियाना। नशे में ओवरस्पीड मर्सीडीज कार चला रहे दो युवकों ने रविवार रात स्कूटर पर जा रहे तीन युवकों को कुचल दिया जिससे इन युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक फरार हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। ये युवक धनाढ्य परिवारों से लग रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार असलियत में चला कौन रहा था। इस मामले में थाना पीएयू की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृज मोहन ने बताया कि इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है जबकि उसके रिश्तेदार को दिल्ली से लाया जा रहा है जोकि घटना के बाद डर के मारे भाग गया था।

 

पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था। क्योंकि हिरासत में लिए गए युवक के बारे में घटनास्थल पर मौजूद पी.सी.आर. के जवानों का कहना है कि उक्त युवक कार नहीं चला रहा था। पुलिस ने मृतक के पारिवारिक सदस्यों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ इंसाफ होगा, जो भी इस मामले में आरोपी होगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ मृतक नौजवानों के परिवारों का कहना था कि जिस नौजवान को पुलिस ने पकड़ा है, कार उस समय वही चला रहा था और वह ही इस घटना के लिए जिम्मेदार है। 

 

परांठे खाने जा रहे थे मर्सीडीज सवार

अब तक की जांच में सामने आया है कि मर्सीडीज सवार युवक पहले इनोवा में सवार थे। जो पहले लोधी क्लब से बी.आर.एस. नगर अपने घर गए, जहां उन्होंने मर्सीडीज कार ली और रेलवे स्टेशन की तरफ परांठे खाने निकल पड़े। आशंका जताई जा रही कि युवक नशे में थे और हादसे के समय कार ओवर स्पीड थी।साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More