देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इंदौर। इन दिनों टमाटर के दाम आसमान को छू रहे हैं। कुछ महीने पहले 30 से 40 रुपए किलो टमाटर बिकने वाला आजकल 100 रुपए किलो में मिल रहा है। दो दिन पहले मुंबई में टमाटर के कैरेट चोरी होने के बार अब देशभर में टमाटर बेचने वाले सतर्क हो गए है। इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देखने को मिला। यहां अब कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी में टमाटर बेचे रहे हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यहां टमाटर की सुरक्षा के लिए चार-चार गार्ड पहरेदारी कर रहे है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले मुंबई में एक सब्जी की दुकान से 300 किलो टमाटर चोरी कर लिए गए थे। यह खबर जब इंदौर की मंडी तक पहुंची तो यहां टमाटर बेचने वालों ने सुरक्षा की मांग की। जिसके बाद बंदूक के साथ गार्ड टमाटर की सुरक्षा में लग गए हैं। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि इस साल टमाटर का उत्पादन कम हुआ है। इंदौर की चोइथराम मंडी में एक महीने पहले तक 6 से 7 हजार कैरेट टमाटर हर रोज आ रहे थे, लेकिन अब यहां महज 1200 कैरेट टमाटर ही हर रोज आ रहे हैं।साभार-khaskhabar.com













Related Items
राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सरकारें विकसित करेंगी श्रीकृष्ण गमन पथ
मध्यप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
मध्यप्रदेश में हनीट्रैप मामले की 3 महिलाओं को जमानत, 2 की रिहाई के बाद हनीट्रैप मुद्दे पर फिर छिड़ेगी चर्चा