BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मध्यप्रदेश में हनीट्रैप मामले की 3 महिलाओं को जमानत, 2 की रिहाई के बाद हनीट्रैप मुद्दे पर फिर छिड़ेगी चर्चा

भोपाल । मध्यप्रदेश में एक बार फिर हनीट्रैप का मामला चर्चाओं में आ सकता है, क्योंकि तीन प्रमुख महिला आरोपियों को जमानत मिल गई है। इनमें से दो तो जेल से रिहा भी हो गई है। लगभग दो साल पहले मध्य प्रदेश में हनीट्रैप के खुलासे ने हलचल मचा दी थी। इस मामले में तीन महिलाओं श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन और मोनिका यादव की अहम भूमिका थी। इन महिलाओं पर आरोप था कि उन्होंने अधिकारियों को ब्लैकमेल किया था। बीते रोज इंदौर उच्च न्यायालय की खंडपीठ से इन तीनों महिलाओं को जमानत मिल गई थी। इनमें से दो महिलाएं बुधवार की देर शाम को जेल से रिहा भी हो गई।

हनीट्रैप की आरोपी महिलाओं के जेल से रिहा होने के बाद इस बात की चर्चाएं जोरों पर हैं कि अगर इन्होंने बाहर मुंह खोल दिया तो कई लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जिन लोगों के इन महिलाओं से संपर्क रहे हैं, उनकी चिंता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।

सूत्रों की मानें तो ये महिलाएं सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में खासी अहमियत रखती थीं, मगर कमलनाथ सरकार के काल में इंदौर के एक इंजीनियर द्वारा की गई शिकायत के बाद इन महिलाओं को दबोचा गया था। उसके बाद से ही यह तीनों महिलाएं जेल में थे।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More