BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

असम भीषण बाढ की चपेट में, अब तक 44 की मौत

असम भीषण बाढ की चपेट में, अब तक 44 की मौतगुवाहाटी । असम में बाढ की स्थिति गंभीर होती जा रही है और इसकी जद में 24 जिलों के 17 लाख लोग आ गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अब तक बाढ में 44 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अंतिम 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हुई है। एएसडीएमए ने बताया कि बुधवार तक 17,18,135 लोग बाढ की जद में आ गए हैं। असम में 31,000 लोगों के लिए 294 राहत शिविर लगाए गए हैं। राहत दलें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं तथा अब तक 2,000 से अधिक लोगों को बचाया गया है।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को बाढग़्रस्त माजुली जिले का दौरा किया और राहत शिविरों का जायजा लिया। भीषण बाढ़ के चलते 1,760 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई है और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। सोनोवाल ने काजीरंगा अभयारण्य का भी दौरा किया और अधिकारियों को पशुओं पर नजर रखने का निर्देश दिया, ताकि वे शिकारियों का निशाना न बनें। उन्होंने कहा कि नगांव, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग, सोनितपुर और बिस्वनाथ जिलों का प्रशासन बाढ़ के हालात के बारे में रोज वन मंत्री को रिपोर्ट करेगा और पशुओं की सुरक्षा के उपाय करेगा।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More