BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आधा हिंदुस्तान बाढ़ की चपेट में : 149 की मौत, 17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

आधा हिंदुस्तान बाढ़ की चपेट में : 149 की मौत, 17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावितनई दिल्ली। देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। आधा हिंदुस्तान बाढ़ और बारिश से परेशान है, गांव, शहर और मोहल्ले पानी की लीला के आगे बेबस हैं। इंसानों के साथ-साथ जानवार भी अपनी जान बंचाने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढ रहे हैं। एडीआरएफ अब तक देश के कई राज्यों में आई बाढ़ से अब तक 1300 पीडित व्यक्तियों को रेस्क्यू कर चुकी है। मॉनसून को लेकर देश भर में 39 टीम लगाई गई है जो राहत और बचाव का कार्य कर रही है। उत्तर पूर्वी राज्य असम में बाढ़ की वजह से अबतक 59 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं दक्षिण-पूर्वी के सभी राज्यों को मिला दें तो 80 लोग बाढ़ में अपनी जान गवां चुके है। 

 

देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम में पानी लोगों के लिए परेशानी बन गई है। असम के 33 में से 24 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। गोलाघाट के कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग बहते पानी के बीच लोग रास्ता तय करने पर मजबूर हैं। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में 77 फीसदी हिस्सा पानी में डूब गया है, जिसकी वजह से यहां 53 जानवरों की मौत हो चुकी है। जानवरों ने अपनी जान बचाने के लिए छोटे-छोटे टापूओं पर शरण ले रखी है। काजीरंगा पार्क में डॉक्टरों की टीम बीमार जानवरों के इलाज में जुटी हुई है। असम में बाढ़ की वजह से 49 लोगों की जान चली गई है। असम में 17 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अरुणाचल प्रदेश भी बाढ़ से बेहाल है। राज्य के पापुन पारे जिले का बड़ा हिस्सा में पानी में घिरा हुआ है। यूपी के गोंडा जिले में घाघरा नदी के पानी से लोग खौफ में जीने को मजबूर है। यहां बांध टूटने से नदी का पानी झोपडियों तक आ पहुंचा है। जो बांध टूटा है उस पर बीते तीन साल में 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का दावा हुआ था, लेकिन वो दावा भी पानी में बह गया। बांध कटने की वजह से कई गांव पानी में घिर गए हैं। लोगों को नाव से चलकर दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। वहीं, नकहरा गांव के लोगों ने ऊंची जगहों पर शरण ले रखा है। ग्रामीण सडक़ के किनारे तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर हैं।

 

मध्य प्रदेश के अगर मालवा जिले में मानसून की बारिश से कंठाल नदी उफान पर है। नदी का पानी पुलिया के ऊपर से गुजर रहा है। इसे पार करने की कोशिश कर रही एक गाय नदी के तेज बहाव में बह गई। नदी में कुछ दूर बहने के बाद गाय को किनारा मिला लेकिन दोबारा वो नदी में बह गई. यहां लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया को पार करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

मौसम विभाग के मुताबिक आज साउथवेस्ट मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी से भारी बारिश हो सकती है। गुजरात रीजन और ईस्ट राजस्थान के इक्का दुक्का इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ईस्ट मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, वेस्ट राजस्थान, गैंगटिक वेस्ट बंगाल, ओडिशा और कोस्टल कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More