देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में देशवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुआ। बड़ी बात ये रही कि कश्मीर में भी नागरिक संगठनों ने मंगलवार को राजधानी श्रीनगर में प्रदर्शन कर अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर विरोध व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने यहां प्रताप पार्क में शाम 5.30 बजे विरोध-प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन के आयोजकों ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, आइए, साथ मिलकर स्पष्ट रूप से और दृढ़तापूर्वक मृतकों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करें और इस घटना की तथा जम्मू एवं कश्मीर में हुए सभी अपराधों की विश्वसनीय जांच कराए जाने की मांग करें।
इस आतंकवादी हमले की कश्मीर में भी चारों ओर से निंदा हो रही है, जिसमें मुख्यधारा और अलगाववादी समूहों के नेताओं से लेकर व्यापारी, अध्यापक, पेशेवर, बुद्धिजीवी और आम जनता भी शामिल है। अहमदाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले का विरोध किया। वीएचपी दिल्ली में बुधवार को जंतर-मंतर पर विरोध जताएगी। वीएचपी के प्रवक्ता ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में मंगलवार को देशव्यापी प्रदर्शन करने की बात की है।
सोमवार को देर शाम 8.20 बजे के करीब अमरनाथ यात्रियों को लेकर बालटाल से लौट रही बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सोमवार को हुए इस आतंकवादी हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह : जयपुर के गोविंद देव जी से लेकर हरिद्वार तक, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
आज से देशभर में लागू हुए 6 बड़े बदलाव : रेल सफर महंगा, आधार जरूरी, कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता