BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यूपी विधानसभा में विस्फोटक: विधायक भी शक के घेरे में!

यूपी विधानसभा में विस्फोटक: विधायक भी शक के घेरे में!लखनऊ। यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद से राजनीतिक हडकंप मचा हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने भी इसके पीछे साजिश की आशंका जताई है। एनआईए और एटीएस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कल देर रात एनआईए और एटीएस की टीमें विधानसभा पहुंची। देर रात दोनों टीमों ने विधानसभा का चप्पा-चप्पा खंगाला और वहां की सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है। गौरतलब है कि 12 जुलाई को यूपी विधानसभा के चालू सत्र में पीईटीएन पाउडर की पुडिया मिली थी। 

 

पीईटीएन एक विस्फोटक है जो कि दुनिया के पांच सबसे खतरनाक विस्फोटकों में से एक है। यह विस्फोटक विधासभा में उस जगह मिला, जहां समाजवादी पार्टी के विधायक बैठते हैं। कल सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर आनन फानन में कई बडे कदम उठाए। अब एनआईए और एटीएस मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं। 

 

विधायक भी शक के घेरे में

पुलिस का मानना है कि विधानसभा के अंदर विस्फोटे ले जाने में 403 विधायक, मार्शल, सुरक्षाकर्मी या चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में से ही कोई शामिल है। डीजीपी का कहना है कि विधानभवन के मंडप तक जाने की इजाजत सिर्फ इन्हीं लोगों को है। इनके अलावा वहां कोई और नहीं जा सकता है। इसलिए ये सभी जांच के दायरे में हैं। एटीएस ने विधानसभा की सीसीटीवी फुटेज को कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस सीट के पास में विस्फोटक मिला है, उस सीट और उसके आसपास की सीटों पर बैठने वाले माननीयों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की जा रही है। जरूरत पडने पर इनसे पूछताछ भी की जाएगी। ज्ञातव्य है कि जिस सीट के नीचे विस्फोटक मिला था, वहां समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पाण्डेय बैठे थे। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More