देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई । जम्मू एवं कश्मीर में एक दिन पहले आतंकवादी हमले में सात अमरनाथ यात्रियों की मौत के बाद मंगलवार को शिवसेना ने जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने की मांग की है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, ‘‘सख्त से सख्त कदम उठाए जाने और कठोरतम उपाय अपनाए जाने की जरूरत है, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि सरकार साहसी और 56 इंच के सीने वाली है।’’
राउत ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर हम चर्चा-परिचर्चा नहीं चाहते। यह समय कठोर कार्रवाई और जवाबी हमले का है।’’ उन्होंने कहा कि सिर्फ निंदा करने से काम नहीं चलेगा और ‘हमें इस आतंकवादी हमले का बदला जरूर लेना होगा। ’
सोमवार की रात श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर अनंतनाग जिले के खानबल में हुए आतंकवादी हमले में छह महिलाओं सहित कुल सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ग्रामीण राजस्थान को सौगात : हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान
GDP में तेजी से हो रही वृद्धि रुपये की गिरावट और बेरोजगारी को नहीं छिपा सकती : शिवसेना (यूबीटी)
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी