BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

स्मृति का राहुल पर पलटवार, कहा- कश्मीर समस्या के लिए नेहरू-गांधी परिवार जिम्मेदारी

स्मृति का राहुल पर पलटवार, कहा- कश्मीर समस्या के लिए नेहरू-गांधी परिवार जिम्मेदारीनई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई है। आपको बता दें कि राहुल ने अमरनाथ हमले के बाद ट्विटर के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। इसके जवाब में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने न सिर्फ राहुल गांधी, बल्कि पूरे नेहरू-गांधी परिवार पर ही हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया है। 

स्मृति ईरानी ने कहा है कि राहुल गांधी ने तुच्छ राजनीति का प्रमाण दिया है। जब सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं बल्कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एक गंभीर युद्ध लड़ रहा है तो राहुल गांधी का ऐसा कटाक्ष करना अपनी छुट्टी से लौटने के बाद इस बात का संकेत है कि वह राजनीति करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। 

 

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है कि मोदी की नीतियों ने कश्मीर में आतंकवादियों के लिए जगह बनाने का काम किया है। इससे भारत को गंभीर रणनीतिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीडीपी से हाथ मिलाकर मोदी को भले ही तात्कालिक राजनीतिक फायदा हुआ हो, लेकिन भारत को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।

 

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के इस आरोप का जवाब ये कहते हुए दिया कि कश्मीर में देश को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए पूरा नेहरू-गांधी परिवार जिम्मेदार है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि देश भली भांती जानता है और इतिहार गवाह है कि आज कश्मीर में जो चुनौतियां हैं वह नेहरु-गांधी परिवार की ही देन हैं। ईरानी ने आगे कहा कि राहुल गांधी अपने ट्वीट में निजी फायदे का उल्लेख करते हैं. जब उनकी पार्टी के लोग हमारे आर्मी चीफ को गुंडा बुलाते हैं तो यह उनका निजी फायदा है या राजनीतिक फायदा है।

 

राहुल गांधी के ट्वीट की जिस लाइन से बीजेपी सबसे ज्यादा भडक़ी हुई है, वो है पीएम मोदी पर निजी फायदे का आरोप। राहुल ने लिखा है कि मोदी का व्यक्तिगत फायदा = भारत की रणनीतिक हार + निर्दोष भारतीयों के खून की कुर्बानी।

 

दरअसल, अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद से राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी को निशाना बनाते आ रहे हैं। दस जुलाई को राहुल ने अपने ट्वीट में आतंकी हमले को सुरक्षा में भारी चूक बताते हुए प्रधानमंत्री से इसकी जिम्मेदारी लेने को कहा था।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More