देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जम्मू । जम्मू से मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 678 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रवाना किया गया। 29 जून को शुरू हुई इस तीर्थयात्रा के तहत अब तक कुल 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि तडके 2.55 बजे कड़ी सुरक्षा में 20 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से 678 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।
तीर्थयात्री जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए घाटी पहुंचते हैं और तीर्थयात्रियों को ले जाने वाले सभी वाहनों को जवाहर सुरंग को अपराह्न् 3.30 बजे से पहले ही पार करना पडता है। यह सुरक्षात्मक कदम के तौर पर किया जा रहा है ताकि तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल के दो आधार शिविरों में सूर्यास्त से पहले पहुंच सकें। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 35,000 से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
संजय दत्त ने बाबा बागेश्वर के साथ शेयर की तस्वीर
आधी रात के बाद संत विनोद बाबा से मिले धीरेंद्र शास्त्री, मतांतरण पर जताई चिंता