BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गुजरात में बाढ़ का कहर: अबतक 70 की मौत, 25000 लोगों को किया रेस्क्यू

गुजरात में बाढ़ का कहर: अबतक 70 की मौत, 25000 लोगों को किया रेस्क्यूअहमदाबाद। पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण गुजरात में बाढ का कहर है। सौराष्ट्र के बाद अब उत्तर गुजरात में बारिश आफत बनी हुई है। भारी बारिश के कारण बनासकांठा का धानेरा पूरा तरह से पानी में डूब गया है। सोमवार रात लगातार हो रही बारिश के चलते 25000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस बारिश से उत्तर गुजरात विशेषकर प्रभावित हुआ है। लगभग 1,000 को बचाया गाया और 15,000 को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया किया गया है। इस बीच प्रशासन ने भारी बारिश की संभावना के चलते 100 से ज्यादा गांवों को खाली करने का आदेश दे दिया है। मानसून की इस बारिश में अब तक मरने वालों की तादाद 70 तक पहुंच चुकी है।

 

धानेरा में बाढ़ ने ऐसा कहर बरपाया है कि लोग अपने घरों के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल पिछले 24 घंटों के भीतर धानेरा में 250 एमएम, पालनपुर में 255 एमएम, दांतिवाडा में 342 एमएम बारिश दर्ज की गई। घरों में पानी भर जाने की वजह से लोग छत पर रहने को मजबूर हैं। धानेरा में हालात इस कदर खराब हैं कि यहां रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ कि 6 टीमें, एयरफोर्स के 3 हेलिकॉप्टर और आर्मी की एक टीम को लगाया गया है।

 

आपको बता दें कि प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए बीके जिले में अब तक 10300 लोगों को सुरिक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया। वहीं मोरबी जिले से 950 लोगों को शिफ्ट किया गया। पाटन जिले से भी 9790 लोगों को शिफ्ट किया गया।वहीं दूसरी ओर राजस्थान के सिरोही ओर माउंट आबु में हुई भारी बारिश के चलते इस पूरे इलाके में चारों ओर से पानी-पानी हो गया है। वहीं बनास और सीपु दोनों ही नदियां उफान पर हैं। सीपु और दांतेवाडा बांध अपने खतरे के निशान पर हैं, जिसके चलते वहां से पानी छोड़ा जाएगा। इसकी वजह से आसपास के 100 से ज्यादा गांवों को खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात में और तेज बारिश हो सकती है। गुजरात सरकार ने 27 तारीख से शुरू होने वाली नर्मदा यात्रा और हेरिटेज वॉक कार्यक्रम भी बारिश के चलते टाल दिया है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More