BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बाढ़ से 76 लोगों की मौत, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बारिश से....

बाढ़ से अबतक 76 लोगों की मौत, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बारिश से भारी तबाहीनई दिल्ली। देशभर में पिछले कुछ दिनों से हो रही कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए है। गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और बाढ़ से लोगों का जीना दुश्वार हो रखा है। आपको बात दें कि देश में बारिश और बाढ़ की वजह से अबतक 76 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात के अहमदाबाद से लेकर राजस्थान के माउंट आबू तक मूसलाधार बारिश हो रही है।

 

गुजरात-- 

गुजरात के पास टूरिस्ट स्पॉट दीव में कोडियार बीच पर चार लोग समंदर के किनारे मस्ती कर रहे थे। तभी अचानक समंदर की ऊंची लहर आई और चारों को पानी में खींच लिया। हालांकि एक युवक को किसी तरह बच गया। बाकी उसके तीनों साथी लहरों में बह गए। आनन फानन में प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन इन लहरों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना बहुत मुश्किल साबित हो रहा था। बताया जा रहा है तीनों लापता लडक़े राजस्थान के रहने वाले हैं।

 

आपको बता दें कि अहमदाबाद से 226 किलोमीटर दूर मोरबी में बच्छू बांध से पानी छोडऩे के बाद बरसाती नदियां उफान पर हैं। अचानक पानी आया और दो लोग उसमें फंस गए। बडी मुश्किल से युवक एक बिजली के खंभे के पास पंहुचते हैं। इसके बाद एनडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन करके दोनों लोगों को सुरक्षित बाहरमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के कटनी में कटाए घाट नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसको देखते हुए घाट के बाहर बोर्ड लगा दिया गया है, जिस पर साफ लिखा है कि नहाना कपड़ा धोना मना है। बावजूद इसके लोग नदी में जाकर खेल रहे हैं।

 

झारखंड -

झारखंड के रामगढ़ में एक बच्चा अपने परिवार के साथ सिद्ध पीठ छिन्नमस्तिका मंदिर आया था। लेकिन नदी की तेज धारा में बह गया। घटना उस वक्त घटी जब ये बच्चा अपने पिता का हाथ पकडक़र छिलका पुल पार कर रहा था, लेकिन पुल के ऊपर से तेज बहाव में नदी का पानी बह रहा था। हाथ छूटा और वो नदी में बह गया।

 

 

पूजा सामग्री बेच रहे शख्स की नजर जब जिंदगी और मौत से लड़ रहे बच्चे के ऊपर पड़ी तो वो उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया. इसके बाद एक और शख्स ने भी बच्चे की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाला. झारखंड के रामगढ़ में बारिश की वजह से दमोदर नदी उफान पर है.

 

महाराष्ट्र --

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में तेज बारिश की वजह से कोल्हापुर रत्नगिरि मार्ग पर ऐसा पानी भरा कि इसमें ये बीएमडब्ल्यू कार फंस गई। कार में दो लोग सवार थे। जैसे ही उन्हें खतरे का अंदाजा हुआ वो फौरन कार छोडक़र बाहर निकल गए। पानी में किसी तरह निकलकर इन लोगों ने अपनी जान बचाई। बाद में प्रशासन की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया।

 

महाराष्ट्र के कर्जत में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां जमा हुए पानी को पार करते वक्त बेटी और पिता बह गए। दरअसल पहले पानी में बेटी तेजस गिरी। जिसको बचाने के लिए पिता ने पानी में छलांग लगा दी। लेकिन वो भी लहरों में बह गए। पिता का शव मिल गया। लेकिन बच्ची अभी तक लापता है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More