BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

शशिकला जेल रिश्वत मामला: DGP ने भेजा नोटिस, कहा- रूपा माफी मांगे

शशिकला जेल रिश्वत मामला: DGP ने भेजा नोटिस, कहा- रूपा माफी मांगेबेंगलूरू। अन्नाद्रमुक नेता वीके शशिकला को जेल की सजा के दौरान विशेष सुविधा दिए जाने से संबद्ध विवादित रिपोर्ट देने वाली पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी को कर्नाटक के स्थानांतरित डीजीपी एचएन सत्यनारायण राव ने कानूनी नोटिस सौंपा है। मामले को लेकर डीजीपी राव के डी रूपा को भेजे गए नोटिस की एक कॉपी सामने आई है, जिसमें राव ने रूपा को लिखा है कि “आप को तीन दिन में सभी बड़े अखबारों में एक माफीनामा प्रकाशित कराना होगा, अगर आपने नहीं किया तो मैं आपके खिलाफ उपयुक्त दीवानी और अपराधिक दोनों तरह के कानूनी मामले शुरू करूंगा। इस घटना से मुझे जो क्षति पहुंची है उसकी अनुमानित राशि करीब 50 करोड़ है।”

 

आपको बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में सजा काट रहीं शशिकला पर तत्कालीन डीआईजी डी रूपा ने एक रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें कहा गया था कि उन्होंने जेल में वीआईपी सुविधाएं पाने के लिए अधिकारियों को 2 करोड़ रुपये की घूस दी थी। इसी संबंध में कर्नाटक के स्थानांतरित डीजीपी एचएन सत्यनारायण राव ने डी रूपा को यह कानूनी नोटिस थमाया है।

 

वहीं आईपीएस अधिकारी डी रूपा (डीआईजी जेल) ने मामले का खुलासा करते हुए कहा था कि बेंगलुरू की सेंट्रल जेल में सजा काट रही एआईएडीएमके प्रमुख वीके शशिकला को वीवीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं। जिसमें जेल के कई सीनियर अधिकारी गैरकानूनी गतिविधियों की इजाजत दे रहे हैं।साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More