BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार हुए राजस्थान के आईएएस अधिकारी

जयपुर । भ्रष्टाचार के आरोप में राजस्थान के बारां जिले के पूर्व जिला कलेक्टर इंदर सिंह राव को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि एसीबी के महानिदेशक बी.एल. सोनी ने की। सोनी ने आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि एसीबी एडीजी दिनेश एम.एन. ने मामले की जांच शुरू की और गोविद सिंह द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर जाल बिछाया। यह व्यक्ति अपने पेट्रोल पंप की लीज का नवीनीकरन कराना चाहता था। मामले में 9 दिसंबर को कोटा की एक एसीबी टीम ने इंद्र सिंह राव के पीए महावीर प्रसाद नागर को 1.40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान, नागर ने खुलासा किया कि उसने यह पैसा जिला कलेक्टर की ओर से पेट्रोल पंप के लिए जारी किए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र के बदले में लिए थे। तब एसीबी ने राव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उसी समय राज्य सरकार द्वारा राव को तुरंत एपीओ (अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर्स) घोषित किया गया।

नागर से पूछताछ करने के बाद एसीबी ने उसी दिन राव से भी 10 घंटे तक पूछताछ करके उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। राव को बुधवार को पूछताछ के लिए जयपुर के एसीबी मुख्यालय में बुलाया गया था और वहीं से आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More