BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

धर्मपुर से 150 लोगों ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ

धर्मपुर से 150 लोगों ने छोड़ा कांग्रेस का हाथधर्मपुर, मंडी। प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के 69 परिवारों के करीब 150 लोगों ने पार्टी का हाथ छोड़ा भाजपा का दामन पकड़ा है। यह सभी लोग हल्के की बहरी पंचायत के बहरी गांव के निवासी हैं। रविवार को भाजपा के पार्ट कार्यक्रम में ठाकुर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में इन सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। पार्टी छोड़ने की वजह आईआरडीपी चयन में धांधली बताई जा रही है। इन लोगों ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि यहां पर आईआरडीपी चयन में धांधली की गई है और इसमें अपात्र लोगों का चयन किया गया है। शिकायत करने पर भी किसी की नहीं सुनी और यही वजह है कि इन सभी लोगों ने यह कदम उठाया है।गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग के उपाध्यक्ष इसी पंचायत से संबंध रखते है और उनकी पंचायत के सैकड़ों लोगों द्वारा पार्टी को छोडक़र भाजपा में चुनाव के नजदीक जाना कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। भाजपा में शामिल होने पर स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने हार पहनाकर इन सभी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। 

 

इस मौके पर ठाकुर महेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है। इस सरकार में आज कोई भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है और कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश में माफिया राज है और विकास कागजों में ही हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को हिमाचल के इतिहास की सबसे निकम्मी व भ्रष्टाचारी सरकार बताया।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More