देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। मुुंबई के घाटकोपर इलाके में मंगलवार इमारत ढहने के हादसे में मृतक संख्या बढकर 17 हो गई है। ज्ञातव्य है कि घाटकोपर इलाके में मंगलवार सुबह 4 मंजिला इमारत ढह गई थी। इस मामले में पुलिस ने शिवसेना नेता सुनील सिताप को गिरफ्तार किया है। यह बिल्डिंग शिवसेना नेता सुनील सीताप की ही है। ज्ञातव्य है कि अभी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग जर्जर हालत में थी और बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक नर्सिंग होम का काम चल रहा था। तभी बिल्डिंग हिलने लगी। यह देखकर वहां काम कर रहे मजदूर बाहर की ओर भागे। लेकिन बिल्डिंग में रह रहे कुछ परिवारों के लोग बाहर नहीं निकल पाए और बिल्डिंग ढह गई।
इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। अभी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं बचाव दल ने 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं सीएम देवेन्द्र फडनवीस ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया और इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक शिवसेना नेता सुनील सिताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सीएम फडनवीस ने बीएमसी आयुक्त को 15 दिनों के भीतर जांच करने और रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।
बताया जा रहा है कि साई दर्शन नाम की यह बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में थी। यह बिल्डिंग 1980 में बनी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग में कुछ बदलाव किए जा रहे थे और एक पिलर भी हटाया गया था। ये काम पिछले दो महीनों से चल रहा था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल
मध्य प्रदेश : सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी समेत गिरफ्तार
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा