BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नन्हा करतबबाज बंद आंखों से करता है हैरतअंगेज काम

नन्हा करतबबाज बंद आंखों से करता है हैरतअंगेज कामभावनगर। आंखें बंद करके काम करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। अगर कोई अपनी आंखें बंद करके कोई काम करता है तो आप इसे क्या कहेंगे। गुजरात के भावनगर में रहने वाले 15 वर्षीय जीत त्रिवेदी के हुनर को जानकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जीत के लिए कहा जा रहा है कि ऊपर वाले ने इन्हें आंख नहीं, एक्स-रे दिया है। 

 

जीत त्रिवेदी के हैरतअंगेज कारनामें ऐसे हैं कि देखकर सभी हैरान है, जीत आंखों पर पट्टी बांधकर कारमाने कैसे कर सकता है। आपको बता दें कि जीत आंखों पर पट्टी बांधकर स्कूटर चलाने में एक्सपर्ट हैं। इतना ही जीत आंखों पर पट्टी बांधकर शतरंज भी खेल लेते हैं। इसके अलावा वो अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर सुई में धागे भी पिरो लेते हैं।इस मामले में जीत के टीचर भरत पटेल का कहना है कि दिमाग की कई अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज का परीणाम है कि जीत आंखों पर पट्टी बांधकर भी सामने हो रही हरकत या वस्तु के बारे में जान लेते हैं।

 

आपको बता दें कि जीत त्रिवेदी मल्टी टास्किंग के चैंपियन हैं। वो एक साथ न सिर्फ तीन लोगों के साथ चेस खेलते हैं, बल्कि तीनों को हरा भी देते हैं। अपने नाम के मुताबिक जीत ने लेह से खार दुंग ला तक 40 किलोमीटर ब्लाइंड फोल्डेड स्कूटर चला कर भी एक रिकॉर्ड बनाया है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More