देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चंबा/धर्मशाला। चंबा के तीसा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद लोगों ने कुछ स्थानीय शिक्षकों की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार को दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। फिर सोमवार को विरोध स्वरूप पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। जब पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। इसमें एएसपी वीरेन्द्र सिंह ठाकुर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज कर आसु गैस छोड़नी पड़ी। इसमें तीन ग्रामीणों को भी चोट आई है। प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्टी पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को उकसाकर अध्यापकों को पिटवाया है। आरोपी अध्यापक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।इनका कहना है कि ....
चंबा जिले के तीसा में अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना के आरोपियों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
- वीरभद्र सिंह, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
साभार-khaskhabar.com













Related Items
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी
आनंद पर्वत में मामूली टक्कर पर चाकू मारकर हत्या, 7 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस