देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शिमला। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद अनुराग ठाकुर ठाकुर, विरेन्द्र कश्यप, श्री रामस्वरूप शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पिछले कुछ दिनो में भोरंज उप चुनाव व शिमला नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत के बलबूते भाजपा के शानदार विजय मिली है। उसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन रथ यात्रा व दलित सम्मेलनों को अनथक मेहनत करते हुए सफल बनाया है। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह इस बात का संकेत है कि भाजपा आने वाले समय में निश्चित रूप से विधान सभा चुनाव में एक नया इतिहास रचने वाली है। कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार के चलते न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि प्रदेश की जनता में एक निराशा का माहौल है और भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की लगातार सफलता से कांग्रेस के खेमे में खलबली मची हुई है। प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए परिवर्तन की इस चाह को धरातल पर उतारें।
कार्यसमिति के प्रथम सत्र में शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने प्रदेश सरकार के विरूद्ध निंदा प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन भाजपा प्रवक्ता श्रीमती रितु सेठी ने किया और इस सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद शांता कुमार ने उपस्थित कार्यसमिति के सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि प्रदेश में गिरती हुई कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेवार है। देश में पहली बार है कि सत्ता में रहते हुए न केवल मुख्यमंत्री को बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी जमानत करवानी पड़ रही है। इससे पहले कि जनता द्वारा उन्हें निकाल दिया जाए उन्हें अपने सम्मान की रक्षा करते हुए स्वयं ही समय रहते सत्ता का परित्याग कर देना चाहिए। इसी के साथ उन्होनें प्रदेष में बिगड़ती कानून व्यवस्था के अन्य उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह पहली बार है कि हिमाचल का नाम देश में इस तरह से बदनाम हो रहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बीजेपी में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ली बीजेपी की सदस्यता
भाजपा की कार्यसमिति बैठक संपंन
बीजेपी आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए येदियुरप्पा के समर्थकों ने चलाया अभियान