मथुरा। थाना छाता कोतवाली के अंतर्गत नेशनल हाइवे दो पर दिल्ली से मथुरा की ओर आ रहे एक ट्रक में छाता सुगर मिल के पास आग लग गई। वहीं रौंग साइड में एक ट्रैक्टर भी खडा हुआ था। ट्रक की आग की चपेट में ट्रैक्टर भी आ गया और दोनों वाहन धूं धूं कर जल उठे। चालक ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया और ब्रेक लगाये तो इस प्रयास में उसकी डीजल टंकी फट गई और टायरों ने भी आग पकडली।
Read MoreBREAKING NEWS












