BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : हिन्दू भेदभाव छोड कर एक मंच पर आएं

मथुरा। विश्व हिन्दु महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मलीन संत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि मुरलीधर हाई स्कूल जनरल गंज में बड़े धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मातृ शक्ति गंगा धाकड़ मथुरा व जाने माने कवि सीपी शर्मा, आगरा मण्डल सचिव खादी ग्रामोद्योग शम्भूनाथ चैबे पाल समाज अध्यक्ष आगरा मण्डल अरविन्द पाल जिला सचिव राजेश भारद्वाज, मण्डल प्रभारी ओमकार सिंह परमार आदि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि भिखारी प्रजापति, जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, महानगर अध्यक्ष इंजी. नरेन्द्र सिंह ने अवैद्यनाथ की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
प्रदेश अध्यक्ष मातृ शक्ति गंगा धाकड़ ने कहा कि हिन्दुओं को सर्वप्रथम सब जातियों को एक कर हिन्दुओं की एकता व अखण्डता पर जोर देना चाहिये, हिन्दू चाहे किसी जाति का हो लेकिन सर्वप्रथम उसका धर्म हिन्दू है।
प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि ऊंचनीच की बात को छोड़कर भेदभाव को मिटाकर हम सब हिन्दु समाज को एकत्र होना चाहिये। सभी जाति वर्गों को एकजुट होना चाहिए। इसका अन्तर्राशट्रीय कार्यालय एक नेपाल में भी है यह एक अन्तर्राश्ट्रीय हिन्दू संगठन है यह अवैद्यनाथ
जी की 100वीं जन्मतिथि एवं पांचवीं पुण्यतिथि है। विश्व हिन्दू महासंघ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 12 सितम्बर से 18 सितम्बर तक सामाजिक समरसता दिवस के रूप में पुण्यतिथि मना रहे हैं। अगर हम सब आपसी मनमुटाव समाप्त कर दें तो हमारा हिन्दु समाज परम वैभव को प्राप्त
हो जायेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, डा. सुरेन्द्र शर्मा, अनिल सिकरवार, सोनू तोमर, रविन्द्र गोस्वामी, धर्मेन्द्र छौंकर, मनेन्द्र उपाध्याय, रामकुमार शर्मा, हरेन्द्र चैधरी, विन्देश कुमार, अभिजीत सिंह, नौहवत धनगर, धर्मेन्द्र सिंह, डा. प्रवीन पाण्डेय, भूपेन्द्र चैधरी, दीपेन्द्र भारती, रब्बा, बहादुर सिंह नेता, योगीराज गौतम, हरिबाबू सम्राट, राहुल खत्री, प्रदीप, पारुल, सीमा, अनिता थापा, रानी ठाकुर आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More