देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। युवा आर्टिस्ट योगेश प्रजापति बहुत ही कम उम्र में अपना रुतबा बनाने में कामयाब रहे हैं। वह अच्छा करने की जिज्ञाशा रखने के साथ जरूरी योग्यता भी रखते हैं। अपने सरल स्वभाव के साथ योगेश कुशल मूर्तिकार हैं।
बरसाना के गाजीपुर गांव में जन्मे योगेश इस समय लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट पर कार्यरत हैं। इन्होंने अपनी शिक्षा में बीएफए एवं् एमएफए कांस्य एवम् स्वर्ण पदक के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय से पूर्ण की है। प्रजापति समाज के एक छोटे से परिवार में जन्मे कलाकार योगेश देश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं
योगेश विभिन्न माध्यमों में काम करते है जैसे लकड़ी, पत्थर, सीमेंट, फाइबर, मिट्टी, धातू आदि में मूर्तिया बनाते हैं। हाल ही में योगेश ने ए.पी.जे. कलाम का लाइफ साइज स्टैचू बनाकर एक बार फिर लोगांे का दिल जीत है। इन्होंने बताया कि इनके छोटे भाई विष्णु कुमार को भी क्षेत्र में आगे बढाना है। योगेश की जिंगदी में उनके माता पिता एवं गुरु वेणुगोपाल पाराशर का बहुत योगदान रहा है।
बीते कुछ दिनों पहले डिजायर आर्ट गैलरी में चल रही फिल्म शूटिंग के दौरान फिल्मी दुनिया के दिग्गज कलाकार समिल हुए, इन्हीं कलाकारों में से श्री शिवा कुमार जी का लाइव डेमोंस्ट्रेशन देकर योगेश ने अपनी योग्यता का एक बार फिर से परिचय दिया। मिट्टी में बनाए शिवा कुमार जी के पोट्रेट को योगेश ने मात्र चार घंटों में पूर्ण किया,जिसको शूटिंग में आए सभी अभिनेताओं ने सराहना दी। योगेश जी को राज्य स्तर पर कई सम्मानों से नवाजा भी जा चुका है आपको मिनिस्ट्रर आॅफ कल्चर द्वारा राष्ट्रीय सकोलरशिप अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है । हम बताना चाहेंगे इस शूटिंग में फिल्म अभिनेता शिवा कुमार के साथ मुकेश त्यागी भी शामिल थे। योगेश ने इससे पहले कई फिल्मों में सहायक ललित कला कलाकार के रूप में भी काम किया है।इनके द्वारा बने अनेक मूर्तिशिल्प अलग अलग राज्य एवम् शहरों में स्थापित। हैं. विषय से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं













Related Items
युवा भारत भाषा में लचीलापन चाहता है
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
पहलः युवा भटकें नहीं, अपने ही शहर में मिलेगा रोजगार