BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : डीएम, एसएसपी ने किया राया कोतवाली का निरीक्षण

मथुरा। मंगलवार को जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं एसएसपी शलभ माथुर ने राया कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण औचक नहीं पूर्व निर्धारित था। इस लिए कोतवाली में आलाधिकारियों के पहुंचने से पहले व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली गईं थीं। दोनों आलाधिकारी मांट तहसील में लगे समाधान दिवस में भाग लेने के लिए राया होकर निकले थे। इसी बीच उन्हों ने राया कोतवाली का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पत्रावलीयों के रखरखाव को देखा। वहीं थाने पर दर्ज हुए मुकद्दमांे के बारे में जानकारी की तो वहीं पास्को एक्ट की एक चिवेचना लंबित है जिसमें अभी तक गिरफ्तारी न होने पर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी सुभाष पांडेय को मामलों को जल्द निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वहीं थाने के निरीक्षण के दौरान जहां पुलिसकर्मीयो के भोजनालय का भी निरीक्षण किया और स्वछता पर विशेष ध्यान देने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया।

एसडीएम ने किया छाता कोतवाली का निरीक्षण


थाना छाता कोतवाली का निरीक्षण करने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिन गौड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर व हथियारों को बारीकी से परखा। उन्होंने हथियारों में कमियों को सर्विस करा सुधारने के निर्देश दिये। नितिन गौड ने बताया कि जिला अधिकारी मथुरा सर्वज्ञ राम मिश्र के आदेशानुसार तहसील स्तर पर आने वाले सभी थानों का आज निरीक्षण किया जाना है। जिसमें अपराध रजिस्टर व टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर आदि सभी का निरीक्षण किया। थाने के सभी असलाहों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिसमें कुछ असलाहों का टिगर ठीक से न दबने के कारण उन्हें सर्विस कराने का आदेश भी दिये गये।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More