देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। थाना छाता कोतवाली के अंतर्गत नेशनल हाइवे दो पर दिल्ली से मथुरा की ओर आ रहे एक ट्रक में छाता सुगर मिल के पास आग लग गई। वहीं रौंग साइड में एक ट्रैक्टर भी खडा हुआ था। ट्रक की आग की चपेट में ट्रैक्टर भी आ गया और दोनों वाहन धूं धूं कर जल उठे। चालक ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया और ब्रेक लगाये तो इस प्रयास में उसकी डीजल टंकी फट गई और टायरों ने भी आग पकडली। गनीमत यह रही कि ट्रक के चालक और परिचालक सकुशल रहे। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायरबिग्रेड की कोसीकला और मथुरा की यूनिटों ने आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक फायर बिग्रेड की गाडियां लाग बुझा पातीं दोनों वाहन जल कर राख हो चुके थे।













Related Items
दो बैलों की जोड़ी से ट्रैक्टर तक, खेत से लैब तक
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा