देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यटन कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूली बच्चों को जागरूक करने किया गया।
जिसका मुख्य उद्देश्य धार्मिक नगरी को स्वच्छ रखने के साथ साथ आने वाले पर्यटकों को भी स्वच्छता की नसीहत देना है।
आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को स्वच्छता सम्बन्धी विभिन्न जानकारी मुहैया कराई गई।
कैलाश नगर स्थित सत्यादेवी गर्ग सरस्वती विधा मंदिर में प्रोजेक्टर के माध्यम से सैकड़ों बच्चों को स्वच्छता के विषय में डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर जागरूक किया।
कार्यक्रम की कॉर्डिनेटर डॉ चारु शीला यादव ने पर्यटन मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सम्बन्धी दिये गये सभी बिंदुओं को बारीकी से बच्चों के साथ सांझा किया।
साथ ही अपने घर और उसके आसपास के इलाके को स्वच्छ रखने के उपाय बताये।
इस मौके पर प्रेम महाविद्यालय के प्रधानाचार्य देवप्रकाश शर्मा, स्कूल के प्रबंधक चंद्रप्रकाश द्विवेदी, प्रधानाचार्य नरेन्द्र दत्त शर्मा, मनोज पाण्डेय, विश्वेन्द्र गौतम, पूनम दास समेत अनेक लोग मौजूद रहे।













Related Items
पर्यावरण बना कुरुक्षेत्र
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
पवित्र ब्रजभूमि की मौन कशिश: पर्यावरण विनाश से मिटती ‘कृष्ण लीला’ की धरती