देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जिस समय देष आजाद हुआ था महापुरूषों के प्रति लोगों के मन में सम्मान था, कालांतर में कुछ ऐसा हुआ कि नेताओं के प्रति लोगों का अविश्वास बढा। 2014 से पहले जो सरकारें बनीं वह जनता के द्वारा तो चुनी गई थीं लेकिन जनता के लिए नहीं थी। अब आदमी को यह समझ आने लगा है कि सरकार मेरे द्वारा है और मेरे लिए है। सरकार ने इस दिषा में आगे काम किया है। योजनाएं जनता तक पहुंची हैं, गांव में रहने वाले गरीब को भी लगे कि मेरी सरकार है, इसके लिए स्नेह और विष्वास होना जरूरी है। लोकतंत्र में जनता के निर्णय से बडा कोई निर्णय नहीं होता है।
संगठित अपराध, वसूली को रोका है, प्रदेष में बिजली नहीं आती थी पहले तीन, चार या पां च घंटे बिजली आती थी। अब लोग कहते हैं 16 नहीं 14 आ रही है। हम चाहते है लोग कहें 24 घंटे क्यों नहीं आ रही है।
किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिला है। मथुरा में ही 481 करोड रूपये माफ किया गया। 2014 से पहले गैस सिलेण्डर रिफल कराना पडता था तो काम छोडना पडता था हमने तो सिलेण्डर ही मुफ्त में दिया है। 80 प्रतिषत किसानों के हिस्से में किसान सम्मान निधि का पैसा जा चुका है। टेल तक पानी पहुंच रहा है। पहले पैसा कट जाता था लेकिन बीमा लाभ नहीं मिलता था, 122 करोड 73 लाख रूपये की निधि लोगों के खाते में पहुंच चुकी। ग्रामीण पर्यटन को विकसित किया जा रहा है। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। 100 करोड पिछले साल दिया गया था, इस वित्तीय वर्ष में 125 करोड की धनराषि अवमुक्त की गई है। मथुरा को नगर निगम बनाया गया है, हमारे पास पर्याप्त धनराषि इनफ्रा स्ट्रेक्टचर को सही करने के लिए है। नमोमि गंगे का काम चल रहा है, मथुरा के सुंदर धार्मिक स्वरूप को पुनः उंचाईयों तक ले जाएंगे।













Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?