देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जायन्ट्स ग्रुप आॅफ मथुरा मेन के राष्ट्रीय साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत कल्याणं करोति द्वारा संचालित बौद्धिक, अक्षम, भाषावाणी एवं श्रवण दिव्यांगजन शिक्षण-प्रशिक्षण पुनर्वास संस्थान के छात्र-छात्राओं के शिक्षण-प्रशिक्षण एवं पुनर्वास हेतु स्थापित सम्बल विद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष जायन्ट्स ग्रुप आॅफ मथुरा मेन मनोहर दास अग्रवाल ने दीप ज्योति प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम कल्याणं धाम, मसानी-दिल्ली मार्ग, सरस्वती कुण्ड, मथुरा के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सम्बल विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई इस प्रस्तुती ने उपस्थित आगुंतको का मनमोह लिया ।
प्रषासनिक निर्देषक, जायन्ट्स ग्रुप आॅफ मथुरा मेन विवेक नागपाल ने कहाकि परोपकार ही संसार का सबसे बड़ा धर्म माना गया है। महर्षि व्यास जी ने परोपकार को 18 पुराणों का निचोड़ बताया है। अपनी भलाई के बारे में हर कोई सोचता है। परन्तु महान वही है जो दूसरों की भलाई के बारे में सोचे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा, संजय अग्रवाल, विकास सिंघल, श्रीमति बृजेश शर्मा, दिनेश गर्ग, विपिन गर्ग, मोहन बाबू आर्य, मुकेश अग्रवाल, जुगल किशोर अग्रवाल आदि उपथित रहे।













Related Items
भीम सेन सैनी स्मृति में लगा चिकित्सा शिविर
दस दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण शिविर शुरू
श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान में नेत्र चिकित्सा शिविर