देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। समाज में कुछ भामाशाह ही उठकर खड़े होते हैं तभी समाज उठकर खड़ा हो जाता है। हर जगह भामाशाहों को ही आगे आना होता है तभी समाज के सब कार्य सम्भव हो पाते हैं।
यह विचार श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान में गुप्ता परिवार, नई दिल्ली द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर ज्ञानेन्द्र सिंह राणा ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कल्याणं करोति संस्थान के माध्यम से सेवा कार्य किये जा रहे हैं। उससे जनपद व जनपद के आस-पास के क्षेत्र कैम्पों के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं। गुप्ता परिवार, नई दिल्ली के सहयोग से अब तक अनेकों नेत्र चिकित्सा शिविर के आयोजन किये गये जोकि धन्यवाद के पात्र हैं, उन्होंने बताया कि जल्द मथुरा को एक विश्व स्तरीय नेत्र चिकित्सालय मिलने जा रहा है।
उससे पूरे मथुरा जनपद व आस-पास के जनपदों के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। गुप्ता परिवार नई दिल्ली की ओर से पधारे श्री हेमन्त गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि यह सब आप सभी के सहयोग से तथा लडडू गोपाल की कृपा से हो पा रहा है। हम हमेशा ही इस प्रकार के सहयोग को करने के लिए अपना सौभाग्य मानते हैं। एक नया अस्पताल भी बनने जा रहा है।
हम उसके लिए उत्साहित हैं तथा उसमें अधिक से अधिक भागीदारी कर सकें ऐसी लडड् गोपाल जी हम पर कृपा मनाये रखें। बृज के बाहर के लोगों को इसका लाभ मिलेगा, हर कोई मंहगी चिकित्सा सुविधा को नहीं पा सकता है, सभी जरूरतमन्दों की सहायता हो, सभी का कल्याण हो, यही हम चाहते हैं। भाजपा के संजय गोविल ने कहा कि कल्याणं करोति संस्था समाज के उस वर्ग की सहायता करता है जो वास्तव में इसका पात्र है और उसका हकदार भी है। संस्था द्वारा नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में जो कार्य वर्षाे से किये जा रहे हैं व सराहनीय हैं, अब मथुरा को कल्याणं करोति संस्था की तरफ से मथुरा जनपद को तोहफे के रूप में विशाल व विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सालय मिलने जा रहा हैं। जिसका लाभ सभी को मिलेगा।
इस अवसर पर ललित मोहन शर्मा ने कहा कि अपने चेहरे पर जो जाहिर है उसे छुपाएं कैसे, तेरी मर्जी के मुताबिक नजर आयें कैसे’’, कल्याणं करोति द्वारा किये जा रहे कार्याे व गुप्ता परिवार द्वारा जो नेत्र चिकित्सा शिविर लगाकर सेवा की जा रही है, वह तारीफ के काबिल है। सभी का आभार प्रकट करते हुए संस्थान के महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि हमें हमेशा शिव कुमार गुप्ता तथा हेमन्त गुप्ता का सहयोग मिलता रहा है और यह परिवार असहाय व अशक्त लोगों की सहायता के लिए हमेशा ही तत्पर रहता हैं। हम सभी उपस्थितजनों के आभारी हैं। इस अवसर पर शशि शर्मा, मूलचन्द्र गर्ग, राम अवतार कौशिक, अवधेष उपाध्याय, युवराज सिंह, सुनील शर्मा, प्रवीन भारद्धाज, अर्पणा गुप्ता, आराधना गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सात्विक शर्मा ने किया।













Related Items
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
संजय दत्त ने बाबा बागेश्वर के साथ शेयर की तस्वीर
चिकित्सा की पारंपरिक पद्धतियों का पूरा लाभ उठाना चाहिए: आयुष मंत्री