देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। आयुष्मान भारत योजना के एक वर्ष पूरे होने पर जनपद में 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान भारत पखवाडा चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शेर सिंह ने बताया कि योजना के अन्तर्गत 2011 की जनगणना के आधार पर शासन स्तर से पात्र लाभार्थियों को लिया गया है। इनके पास ही प्रधानमन्त्री कार्यालय से पत्र एवं प्लास्टिक के कार्ड भेजे गये हैं। वर्तमान में गांव-गांव जनसुविधा केन्द्रों के सहयोग से कैम्पों का आयोजन नियमित तौर पर किया जा रहा है।ं उनके ही गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे है। ऐसे लाभार्थी किसी भी गम्भीर बीमार में पाँच लाख तक का इलाज इस योजना में सम्मलित किसी भी चिकित्सालय में करा सकेंगे।
नोडल अधिकारी डा. राजीव गुप्ता ने बताया कि 03 सितम्वर से 30 सितम्वर तक गांव-गांव में गोल्डन कार्ड बनाने हेतु कैम्पों का आयोजन नियमित तौर पर किया जा रहा है। गांव में ही लाभार्थी को गोल्डन कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है ताकि समस्त लाभार्थी जल्द से जल्द अपने गोल्डन कार्ड बनवा कर आवश्यकता पडने पर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
इससे पूर्व जिले से लेकर ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभात फेरी निकाली गयी। योजना के अन्तर्गत प्राथमिक सवास्थ्य केन्द्र राया से जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया जिसका सुभारम्भ राया नगर पंचायत के चेयरमैन राकेश शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक राया चिकित्सा अधीक्षक डा अनुज चैधरी, राया चिकित्सालय प्रभारी डा. तुलाराम, आयुष्मान भारत योजना से सौरभ शर्मा एवं यूनिसेफ से कु मानवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।













Related Items
भारत में एक खामोश विस्फोट हो रहा है
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!