BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : महक उठा परिसर जब हुआ संस्कृतियों का मिलन

मथुरा। गाइड प्रादेशिक मुख्यालय महानगर, लखनऊ के तत्त्वावधान में प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम में त्योहार प्रदर्शन एवं व्यंजन प्रतियोगिता में अपने अपने क्षेत्र की संस्कृति का प्रदर्शन कर भारत की राष्ट्रीय संस्कृति की झलक को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह हंसलाल, प्रादेशिक संगठन आयुक्त प्रशिक्षण स्काउट, उवप्र व भारत स्काउट और गाइड, लखनऊ ने कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुति देखकर हम एक दूसरे के क्षेत्र संस्कृति से परिचित होते है स साथ ही साथ देश की संस्कृति का साक्षात रूप में दर्शन करते है। कामिनी श्रीवास्तव प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड, उवप्रव भारत स्काउट और गाइड, लखनऊ ने सभी को आशीर्वचन दिया। तत्पश्चात व्यंजन प्रतियोगिता में सभी मंडलों की टीमों ने अपने अपने क्षेत्र के पकवान तैयार कर अतिथियों राजेंद्र सिंह हंसलाल, श्रीमती कामिनी श्रीवास्तव प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड तथा मुकेश अग्रवाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं सहायक प्रादेशिक आयुक्त, उवप्रव भारत स्काउट और गाइड आगरा मंडल आगरा का स्वागत किया स सभी ने व्यंजनों को चखा और बच्चों की प्रशंसा की। अलग अलग क्षेत्रों से आए स्काउट और गाइड ने एक - दूसरे के व्यंजनों का आनंद लिया। झांसी मंडल का बेर कढ़ी और कढ़ी चावल, बस्ती मंडल का लिट्टी चोखा और कचालु, आगरा मंडल का  पेठा और पेढ़ा आदि सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा।
बच्चों का होसला बढ़ाते हुए  डाव मुकेश अग्रवाल संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल ने कहा कि अपनी अलग अलग भाषा शैली, वेशभूषा, रहन सहन, खान पान आदि सभी अलग अलग होते हुए भी हम सब एक हैं स अनेकता में एकता यही भारत की महानता है स उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता का भाव पैदा होता है इसमें स्काउट एवं गाइड की आठ मंडलों आगरा, अलीगढ़, मेरठ, प्रयागराज, आजमगढ़, बस्ती, वाराणसी एवं झांसी की स्काउट और गाइड की टीमें प्रतिभाग कर रही है स शिविर में स्काउट 94, गाइड 69, स्काउटर 16 एवं गाइडर 12 प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर डाव कमल कौशिक जिला मुख्यायुक्त मथुरा, राजेश प्रजापति, एव एसव ओव सीव अलीगढ़ एवं  राकेश सैनी, एव एसव ओव सीव आगरा, निखिल अग्रवाल, प्रधानाचार्य जैन इंटर चैरासी इंटर कालेज मथुरा, मनोज शर्मा, लाखन सिंह, मुकेश शर्मा, आनंद बाबू, डाव सोनम सेठ, रेनू भारद्वाज, गुंजन चैबे, यतेन्द्र, अमित शुक्ला, अजय राज आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे हैं।  मुकेश शर्मा, जिला समन्वयक आईव टीव, उवप्रव भारत स्काउट और गाइड जनपद  मथुरा

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More