BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चेन्नई। इस समय शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम ने बारिश से बाधित पहले मैच में बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए रविवार को आस्ट्रेलिया को 26 रनों से मात दी। इसी के साथ उसने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धौनी (79) और हार्दिक पांड्या 88) की संकटमोचन पारियों के दम पर सात विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए थे। लेकिन जैसे ही भारत की पारी खत्म हुई बारिश आ गई। बारिश रुकने के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ जिसमें आस्ट्रेलिया को 21 ओवरों में 164 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। आस्ट्रेलियाई टीम पूरे 21 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी।   मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही। एरॉन फिंच के चोटिल होने के कारण पारी की शुरुआत करने उतरे हिल्टन कार्टराइट (1) 15 के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए। बल्ले से कमाल दिखाने वाले पांड्या ने गेंद से भी कमाल दिखाया और दो विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को मुश्किल में डाल दिया। पांड्या ने आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ (1) को बुमराह के हाथों कैच कराया और फिर ट्रेविस हेड को धौनी की सहायता से पवेलियन की राह दिखाई। आस्ट्रेलिया की जिम्मेदारी अब उप-कप्तान डेविड वार्नर (25) पर थी, लेकिन चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव की गेंद पर वह धौनी को कैच दे बैठे। 45 रनों पर मेहमान टीम ने अपने चार विकेट खो दिए थे। मैदान पर तूफानी बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल थे। उन्होंने आते ही अपने हाथ दिखाए और कुलदीप पर लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़ा। लेकिन लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने उनको ज्यादा देर बल्ले से रन नहीं बनाने दिए। मैक्सवेल, चहल की गेंद पर मनीष पांडे को कैच दे बैठे। 18 गेंदों में तीन छक्के और चार चौकों की मदद से 39 रनों की पारी खेलने वाले मैक्सवेल 76 के कुल स्कोर पर आउट हुए। इसी स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस रन आउट होकर पवेलियन लौट लिए।    मेहमान टीम का स्कोर 76 रनों पर छह विकेट था। यहां से उसकी हार तय लग रही थी। हुआ भी यही। डेथ ओवरों में दो विशेषज्ञ गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर ने आस्ट्रेलिया को जरूरी रन नहीं बनाने दिए। अंत में पैट कमिंस (9), नाथन कल्टन नाइल (5) जल्दी पवेेलियन लौट लिए। जेम्स फॉल्कनर 32 रनों पर नाबाद रहे। इससे पहले, संकट में फंसी भारत को एक बार फिर उसके सबसे अनुभवी खिलाड़ी धौनी ने युवा बल्लेबाज पांड्या के साथ शतकीय पारी करते हुए न सिर्फ बचाया बल्कि चुनौतीपूर्ण स्कोर प्रदान किया। धौनी और पांड्या ने टीम को उस समय मदद दी जब टीम ने अपने पांच विकेट सौ रनों से पहले ही खो दिए थे। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की।    मेजबान कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन मेहमान टीम के तेज गेंदबाज नाथन कल्टर नाइल ने 11 रनों पर भारत के तीन विकेट लेकर उसे बैकफुट पर पहुंचा दिया। नाइल ने पहले अजिंक्या रहाणे (5) को विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। अगला ओवर मेडेन गया और छठे ओवर में नाइल की पहली ही गेंद पर ग्लैन मैक्सवेल ने कोहली का शानदार कैच पकड़ा। भारतीय स्टार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाया। मनीष पांडे का अंजाम यही हुआ। वह भी 11 के कुल स्कोर पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (28) और केदार जाधव (40) ने फिर मोर्चा संभाला। दोनों रंग में आ रहे थे और मेहमान गेंदबाजों का अच्छा स्वागत कर रहे थे। तभी आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने गेंदबाजी में बदलाव किया और मार्कस स्टोइनिस को लाए। स्टोइनिस की दो शॉर्ट पिच गेंदों ने रोहित और जाधव को पवेलियन भेज दिया। यह दोनों बल्लेबाज गलत शॉट खेल कर आउट हुए। रोहित का कैच डीप मिडविकेट पर नाइल ने लपका जबकि जाधव को शॉर्ट मिडविकेट पर हिल्टन कार्टराइट ने कैच किया। भारत ने 87 के कुल स्कोर पर पांच विकेट खो दिए थे। यहां से ऐसी परिस्थितयों के आदी हो चुके धौनी ने अपनी जिम्मेदारी संभाली। धौनी ने जैसे ही मैदान पर कदम रखा चेन्नई के दर्शकों ने उनका नाम लेकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने, पांड्या के साथ मिलकर पहले विकेट पर पैर जमाए। दोनों ने सूझबूझ भरी पारी खेली। आतिशी बल्लेबाजी के लिए मशहूर पांड्या भी एक-एक रन के लिए खेल रहे थे। 37वें ओवर में पांड्या ने अचानक से गियर बदला और लेग स्पिनर एडम जाम्पा के एक ओवर में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बटोरते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।    पांड्या ने इस ओवर में तीन लगातार छक्के लगाए। वह अपने अभी तक के करियर में ऐसा चौथी बार कर चुके हैं। इस बीच धौनी शांत थे और पांड्या अपने रंग में आ चुक थे। धौनी दूसरे छोर से उन्हें लगातार स्ट्राइक देते रहे और पांड्या रन बनाते रहे। पांड्या ने खासकर जाम्पा को अपना निशान बनाया लेकिन उनकी पारी का अंत भी इसी लेग स्पिनर ने किया। जाम्पा को एक और बार सीमारेखा के पार भेजने के प्रयास में गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और सीधे शॉर्टथर्डमैन पर खड़े जेम्स फॉल्कनर के हाथों में गई।  66 गेंदों में पांच छक्के और इतने ही चौके मारने वाले पांड्या का विकेट 205 के स्कोर पर गिरा, लेकिन इससे आस्ट्रेलियाई टीम को फायदा नहीं मिला क्योंकि धौनी ने अपना असली रूप अख्तियार कर लिया था। अंतिम ओवरों में उन्होंने लंबे-लंबे शॉट्स लगाए। उनकी आईपीएल टीम के दर्शक इसका पूरा लुत्फ उठा रहे थे। धौनी ने अपने दूसरे घर में वनडे क्रिकेट का 100वां अर्धशतक पूर किया। धौनी को 30 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाने वाले भुवनेश्वर कुमार का साथ मिला और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। धौनी आखिरी ओवर में वार्नर के हाथों लपके गए। उन्होंने 88 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के लगाए। भारत ने आखिरी पांच ओवरों में 53 रन बनाए।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बोर्नेमाउथ। बोर्नेमाउथ फुटबॉल क्लब ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के पांचवें दौर में खेले गए मैच में ब्राइटन पर जीत हासिल की है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विटालिटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बोर्नेमाउथ ने ब्राइटन को 2-1 से मात दी।    पहले हाफ में दोनों ही टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं दागा गया। इस कारण पहला हाफ गोलरहित रहा। इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत में ही सोली मार्च (55वें मिनट) ने पास्कल ग्रोस से मिले पास को सफल रूप से बोर्नेमाउथ के नेट पर पहुंचाकर ब्राइटन का खाता खोला। इस मैच में ब्राइटन की ओर से किया गया यह एकमात्र गोल था।    इसके बाद, 67वें मिनट में एंड्रयू सुरमान ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। जर्मेन डेफोए ने 73वें मिनट में बोर्नेमाउथ के लिए दूसरा गोल कर टीम को ब्राइटन पर 2-1 से जीत दिलाई। जर्मन लीग : हेनोवर ने हेम्बर्ग को 2-0 से हराया   बर्लिन। जर्मन लीग के चौथे दौर में खेले गए मैच में जीत हासिल कर हेनोवर क्लब ने लीग सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है। हेनोवर ने शुक्रवार रात खेले गए मैच में हेम्बर्ग को 2-0 से मात दी। मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीमों के बीच गोल करने की जद्दोजहद साफ दिखाई दे रही थी। हालांकि, पहला हाफ गोलरहित रहा। इसके बाद, दूसरे हाफ में मार्टिन हार्निक ने 50वें मिनट में गोल कर हेनोवर का खाता खोला।    इसके बाद दोनों टीमें फिर से गोल करने की जद्दोजहद में जुट गईं, लेकिन हेनोवर ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर हेम्बर्ग को गोल नहीं करने दिया और 1-0 की बढ़त बनाई रखी। इहलास बेबोउ ने 82वें मिनट में अच्छा अवसर पाते हुए फुटबॉल को हेम्बर्ग के नेट पर पहुंचाने के साथ ही हेनोवर को 2-0 से जीत दिलाई। इस हार के कारण हेम्बर्ग लीग सूची में फिसलकर 7वें स्थान पर पहुंच गया है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयनसमिति के अध्यक्ष एम.एस.के. प्रसाद ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर सवाल उठाए थे। लेकिन टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री प्रसाद से इतर राय रखते हैं। शास्त्री ने धोनी के पक्ष में बयान देते हुए कहा कि उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम प्रबंधन उन्हें टीम से हटाने के बारे में सोच भी नहीं सकता। धोनी ने श्रीलंका दौरे पर जबरदस्त फॉर्म का परिचय देते हुए 82.23 स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए थे साथ ही विकेट के पीछे भी गजब की चपलता दिखाई। धोनी इस दौरे पर वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर भी बने।   रवि शास्त्री ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि धोनी के साथ फिटनेस और फॉर्म दोनों हैं और टीम को 2019 विश्व कप में उनकी जरूरत होगी। शास्त्री ने धोनी की तुलना महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और हरफनमौला कपिल देव के साथ करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना जरूरी है। कोच ने कहा, धोनी जैसा लीजेंड आपको कहां मिलेगा? धोनी सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के बराबर हैं। हमें उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना चाहिए। शास्त्री ने श्रीलंका में धोनी के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है।   55 साल के शास्त्री ने कहा, किसी खिलाड़ी का मूल्यांकन उसके मौजूदा फॉर्म और फिटनेस के आधार पर होता है और धौनी के पास ये दोनों हैं। अगर आप उनकी विकेटकीपिंग देखें तो वनडे क्रिकेट में वह सर्वश्रेष्ठ हैं। उनकी फिटनेस गजब की है, उन्होंने श्रीलंका में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। और मैं आपको बता दूं कि श्रीलंका में आपने जो देखा था वो महज एक ट्रेलर देखा था..अब फिल्म का इंतजार कीजिए। शास्त्री ने कहा, अगर धोनी इसी तरह से खेलते रहते हैं तो तब तो कोई वजह नहीं कि वह 2019 विश्व कप के लिए टीम में नहीं होंगे। आप धौनी के बगैर टीम की कल्पना ही नहीं कर सकते।युवराज सिंह और सुरेश रैना को टीम में नहीं रखने के सवाल पर शास्त्री ने कहा, दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। फिट होने पर ही टीम में शामिल किया जाएगा। शास्त्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद खिलाडिय़ों को आराम देने के बारे में उन्होंने बीसीसीआई से बात की है। उन्होंने कहा, बेहतर होता कि टी-20 बाद में करवाते क्योंकि श्रीलंका सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बीच बहुत कम समय होगा। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मैच महत्वपूर्ण होंगे। शास्त्री ने कहा, हमें दोनों मैच जीतने होंगे क्योंकि पहले दो मैच ही सीरीज का फैसला कर देंगे। ऑस्ट्रेलिया कड़ी चुनौती देगी।   शास्त्री ने कहा, ये देखने के लिए शायद मैं जिंदा न रहूं कि जिस तरह हमारी टीम ने श्रीलंका में सभी मैच जीते उसी तरह ऑस्ट्रेलिया या फिर इंग्लैंड में भी जीते। शास्त्री ने स्पष्ट किया कि टीम के चयन में उनकी कोई भूमिका नहीं होती। उन्होंने कहा, मैं चयन में दखल नहीं देता हूं, जो टीम मिलेगी उसको तैयार करूंगा। साभार-khaskhabar.com     

Read More

चेन्नई। पांच मैच की वनडे और तीन मैच की टी20 सीरीज खेलने आई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए भारत दौरे की शुरुआत काफी अच्छी रही। ऑस्ट्रेलिया ने चेपक स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास मैच में बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन को 103 रन से करारी मात दी। 348 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए बोर्ड प्रेसिडेंट की टीम 48.2 ओवर में 244 रन पर ही ढेर हो गई। बोर्ड प्रेसिडेंट का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। विकेटकीपर ओपनर श्रीवत्स गोस्वामी ने 54 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाए।    मयंक अग्रवाल ने 47 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत 42 रन की पारी खेली। कुशांग पटेल ने अंत में 48 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 41 रन ठोके। अक्षय कर्णेवार ने 28 गेंदों की आतिशी पारी में दो चौकों व चार छक्कों के सहारे 40 रन बना डाले। कप्तान गुरकीरत सिंह ने 27, नितिश राणा ने 19 और वाशिंगटन सुंदर ने 11 रन का योगदान दिया।    राहुल त्रिपाठी सात रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर चार विकेट लेकर सफलतम गेंदबाज रहे। केन रिचर्डसन ने दो और जेम्स फॉकनर, एडम जम्पा व मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट चटकाया। नाथन कोल्टर नाइल, टिम हैड और पैट कमिंस को एक भी सफलता हासिल नहीं हुई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 347 रन बनाए। स्टोइनिस (76), हैड (65), डेविड वार्नर (64) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (55) ने फिफ्टी लगाई। कुशांग और सुंदर ने 2-2 विकेट चटकाए। उल्लेखनीय है कि अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला वनडे इसी मैदान पर खेला जाएगा।      साभार-khaskhabar.com     

Read More

चेन्नई। भारत के खिलाफ खेली जाने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ मंगलवार को यहां के एम. चिदम्बरम स्टेडियम में दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलने उतरेगी। स्टीवन स्मिथ की कप्तानी वाली टीम भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर है।  चेपक के मैदान पर पहली पारी के औसत 237 के स्कोर के देखते हुए अभ्यास मैच में बड़ा स्कोर शायद न हो। इस दौरान भारत के अधिकतर खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी में व्यस्त हैं। बोर्ड अध्यक्ष की टीम ज्यादा मजबूत नहीं है। टीम की कमान पंजाब के बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान के हाथों में है। उनके अलावा श्रीवत्स गोस्वामी, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल और नीतीश राणा जैसे खिलाड़ी हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गुरकीरत का औसत 44.58, नीतीश का 41.78 है जबकि श्रीवत्स का 32.52 है। टीम में गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संदीप शर्मा पर होगी। वहीं ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर पर सभी की नजरें होंगी। उन्होंने इसी साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए अपनी स्पिन से सभी को प्रभावित किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्मिथ की कोशिश इस अभ्यास मैच में अपनी टीम को परखने की होगी। वह देखना चाहेंगे की कौन से खिलाड़ी भारतीय परस्थितियों में बेहतर कर सकते हैं। साथ ही यह अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया को भारतीय हालात से वाकिफ होने का मौका देगा। कप्तान के अलावा सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, ग्लैन मैक्सवेल, आरोन फिंच बोर्ड एकादश के खिलाफ अपने बल्ले की धार को आजमाएंगे। वहीं जोश हैजलवुड, नाथन कल्टर नाइल, एडम जम्पा के पास अपनी तैयारी करने का यह बेहतरीन मौका है। टीमें  भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश : गुरकीरत सिंह मान (कप्तान), श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, शिवम चौधरी, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश राणा, गोविंदा पोद्दार, राहिल शाह, अक्षय कारनेवार, कुलवंत खेजरोलिया, कुशांग पटेल, अवेश खान, संदीप शर्मा। ऑस्ट्रेलिया : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वार्नर, एश्टन एगर, हिल्टन कार्टराइट, नाथन कोल्टर नाइल, पैट कमिंस, जेम्स फॉकनर, आरोन फिंच, जोश हैजलवुड, ट्रेविस हेड, ग्लैन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा। साभार-khaskhabar.com   

Read More

न्यूयॉर्क। ब्रिटिश खिलाड़ी जेमी मरे और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन में मिश्रित युगल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में मरे-हिंगिस की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के माइकल वीनस और चीनी ताइपे की चान हाओ-चिंग की जोड़ी को मात दी।  विंबलडन जीतने वाली मरे-हिंगिस की जोड़ी ने माइकल-चिंग की जोड़ी को 6-1, 4-6, 10-8 से मात दी। दोनों जोडिय़ों का सामना अब तक 10 बार एक-दूसरे से हो चुका है और इस रिकॉर्ड में मरे-हिंगिस की जोड़ी 10-0 से आगे है। हिंगिस ने कहा, सुपर टाईब्रेकर के बाद हमें पता था कि हमें कैसे खेलना है। पहला सेट हमने आसानी से जीता। हालांकि, दूसरे सेट में हम गलतियों से पीछे रह गए लेकिन सुपर टाईब्रेकर में हमने खेल अपने नाम किया। मरे और हिगिस ने कहा कि वे अगले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने के लिए तैयार हैं। मरे ने कहा कि उनके लिए हिंगिस के साथ प्रतिस्पर्धा करना एक बड़ा अवसर है। वे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और इस खेल की सबसे बड़ी विजेता हैं। सर्जरी के बाद यूएस ओपन जीतना सपना है : स्टीफंस जनवरी में सर्जरी के बाद अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस के लिए यूएस ओपन में खिताबी जीत हासिल करना एक असंभव सपना था, लेकिन इस सपने को उन्होंने सच कर दिखाया। स्टीफंस को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने टूर्नामेंट अपने नाम किया है। अपनी बचपन की दोस्त और हमवतन मेडिसन कीज को फाइनल में मात देकर स्टीफंस ने अमेरिकी ओपन के रूप में करिअर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। महिला एकल वर्ग के फाइनल में कीज को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से मात देने के बाद स्टीफंस को भावुक भी देखा गया। अपने बयान में स्टीफंस ने कहा, मेरे लिए तो यह अब भी सपना है। जैसे मैं एक सुबह उठूंगी और ऐसा कुछ भी नहीं हुआ होगा। स्टीफंस ने पैर में चोट से 11 माह तक उबरने के बाद टेनिस कोर्ट में वापसी की। उन्होंने कहा, मैं एक असली योद्धा हूं। मैंने हार नहीं मानी। इस खिताब को मैं अब आसानी से अपने हाथ से नहीं जाने दूंगी और अब पूरे प्रयास के साथ हर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी। साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नए खिलाडिय़ों को पहचान-सम्मान दिलाने के मकसद से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एटलेटिको दे कोलकाता के सह-मालिक संजीव गोयनका ने मिलकर एक नई पहल की है। यह दोनों मिलकर देश में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को स्कालरशिप और अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। यह स्कालरशिप विराट कोहली फाउंडेशन (वीकेएफ) और आरपी संजीव गोयनका ग्रुप द्वारा दी जाएगी। वीकेएफ इस पहल में सालाना दो करोड़ रुपये की मदद देगा।    इस मौके पर एक कार्यक्रम में विराट ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से मानता हूं कि हमारे देश में सिर्फ एक खेल नहीं है बल्कि एक खेल संस्कृति है जो पूरे देश में फैली हुई है। लेकिन, उन्हें एक मंच चाहिए, पहचान चाहिए। उन्हें सुविधाएं चाहिए। इसलिए हमने सोचा की यह सही समय है जब इन खेलों और खिलाडिय़ों को नई पहचान दी जाए। हम सिर्फ उन खिलाडिय़ों का सम्मान नहीं करेंगे जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, हम उन कोच का भी सम्मान करेंगे जो खिलाडिय़ों की मदद कर रहे हैं। हम इस अवार्ड को बड़ा बनाना चाहते हैं।’’   विराट ने कहा कि उनका फाउंडेशन हर साल दो करोड़ रुपये की मदद करेगा, लेकिन यह मदद आने वाले दिनों में बढ़ भी सकती है। विराट ने अपने आप को इस अवार्ड को पाने वाले खिलाडिय़ों की सूची से दूर रखा है। विराट और संजीव के साथ इस मौके पर भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद भी मौजूद थे। संजीव ने इस मौके पर कहा, ‘‘मैं हमेशा से खिलाडिय़ों की मदद करना चाहता था, विराट और गोपीचंद भी यही मानते हैं। यह पहल सिर्फ क्रिकेट के लिए नहीं है बल्कि सभी खेलों के लिए है। यह युवा खिलाडिय़ों को खेल से जोडऩे और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के लिए है।’’ बैडमिंटन में भारत का नाम ऊंचा करने वाले गोपीचंद भी इस पहले से जुड़े हैं। उनका मानना है कि युवा खिलाड़ी खेल को करियर के तौर पर लें, इस लिहाज से यह एक जरूरी कदम है।गोपीचंद ने कहा, ‘‘विराट और संजीव, यह दो नाम मेरे लिए इस पहल से जुडऩे के लिए काफी थे। इस तरह के अवार्ड खिलाडिय़ों को प्रेरणा देते हैं। यह पहल खिलाडिय़ों को खेल को करियर के तौर पर लेने में मदद करेगी। उम्मीद है कि हम सब मिलकर ऐसा कुछ कर पाएंगे जिससे इस देश में खेलों और खिलाडिय़ों को फायदा होगा।’’ अवार्ड चुनने की प्रक्रिया में भारतीय खेल पत्रकार संघ (एसजेएफआई) का अहम रोल होगा और वह अपने सुझाव देगा। एसजेएफआई इस समय खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की समीक्षा कर रहा है। इस साल यह अवार्ड 11 नवंबर को मुंबई में दिए जाएंगे। अलग-अलग खेलों में से अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को चुना जाएगा और पुरस्कृत किया जाएगा।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। इसी साल के अंत में भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में मेजबान टीम अपना पहला मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में पांच बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल का आयोजन एक से 10 दिसंबर के बीच किया जाएगा।    अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा गुरुवार को जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार भारत को पूल-बी में जगह मिली है जिसमें उसके साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता जर्मनी शामिल है। भारतीय टीम का पहला मैच एक दिसंबर को होगा जबकि दूसरे मैच में वह दो दिसंबर को इंग्लैंड से भिड़ेगी। चार दिसंबर को उसका सामना जर्मनी से होगा।    यूरोप के दो दिग्गज देशों जर्मनी और इंग्लैंड का सामना भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले होगा। पूल-ए में अर्जेंटीना, नीदरलैंड्स, बेल्जियम और स्पेन की टीमें हैं। ग्रुप दौर के मैच एक से पांच दिसंबर के बीच खेले जाएंगे जबकि क्वार्टर फाइनल छह और सात दिसंबर को होगा। सेमीफाइनल मैच अगले दो दिन और फाइनल 10 तारीख को खेला जाएगा। साभार-khaskhabar.com   

Read More

चटगांव। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और पीटर हैंड्सकॉम्ब के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बढ़त लेने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। यहां के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 64 ओवर में दो विकेट पर 225 रन बना लिए थे।    ऑस्ट्रेलिया अब भी बांग्लादेश से 80 रन पीछे है और उसके आठ विकेट बाकी हैं। वार्नर 170 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 88 और हैंड्सकॉम्ब 113 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत 69 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी हो गई है।   इससे पहले कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भी 58 रन की उपयोगी पारी खेली। स्मिथ 94 गेंदों पर आठ चौके लगाने के बाद आउट हो गए। मैट रेनशॉ सिर्फ चार रन ही बना सके। बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान और तैजुल इस्लाम ने 1-1 विकेट लिया है। इससे पहले आज सुबह बांग्लादेश ने अपनी पारी 253/6 रन से आगे शुरू की। मेजबान टीम 113.2 ओवर में 305 रन पर सिमट गई। पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज विकेटकीपर कप्तान मुश्फिकुर रहीम 68 और नासिर हुसैन 45 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। पहले दिन शब्बीर रहमान ने 66, सौम्य सरकार ने 33 और मोमिनुल हक ने 31 रन का योगदान दिया था। ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने सात और बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर ने दो विकेट झटके।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। भारत ने तगड़ा खेल दिखाते हुए श्रीलंका का उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से सफाया करने के बाद वनडे सीरीज में भी 5-0 से क्लीनस्वीप कर दिया। विराट कोहली कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों के लिए वाहवाही लूट रहे हैं।    सोमवार को जारी हुई बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली ने अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया और साथ ही उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोहली को सीरीज से 14 अंक का फायदा हुआ है और अब वे 887 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं।    कोहली ने सचिन के 1998 में बनाए रिकॉर्ड की बराबरी की। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी दोनों टॉप-10 में आ गए। रोहित को पांच व धोनी को दो पायदान का फायदा मिला है। रोहित 9वें और धोनी 10वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 15 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज रहे जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त तरीके से 27 स्थान की छलांग लगाई है। वे अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। मिशेल स्टार्क तीसरे, इमरान ताहिर दूसरे और जोश हैजलवुड पहले स्थान पर हैं। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल चार मैच में छह विकेट चटकाकर 20वें से 10वें स्थान पर पहुंच गए।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

कोलंबो। मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नाबाद 110 रनों की शतकीय पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 30वां शतक है। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से मात दी। कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। कोहली और पोंटिंग के वनडे में 30-30 शतक हैं।    कोहली ने 194 मैचों में यह मुकाम हासिल किया है। पोंटिंग ने अपने पूरे वनडे करियर में 365 मैच खेले हैं और 30 शतकों तथा 82 अर्धशतकों की मदद से 13,704 रन बनाए हैं। कोहली के नाम वनडे में 44 अर्धशतक और 8,587 रन दर्ज हैं। इन दोनों से आगे सिर्फ एक ही बल्लेबाज है। वो हैं सचिन तेंदुलकर। भारत के सचिन वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 49 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं। कोहली की निगाहें अब सचिन के रिकार्ड की बराबरी करने पर होंगी, हालांकि इसके लिए उन्हें अभी 19 शतक और लगाने होंगे। सचिन ने अपने करियर में 463 मैचों में 49 शतक के अलावा 96 अर्धशतकों की मदद से 18,426 रन बनाए हैं। वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी पहले स्थान पर हैं।   हालांकि एक मामले में कोहली इन दोनों बल्लेबाजों से अभी तक आगे हैं। कोहली का औसत सचिन और पोंटिंग दोनों से बेहतर है। कोहली का वनडे में औसत 55.75 है जबकि पोंटिंग का औसत 42.03 और सचिन का औसत 44.83 है। साभार-khaskhabar.com     

Read More

कोलंबो। अभी तक सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम आज श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैदान में उतरेगी। मेहमान टीम की कोशिश इस सीरीज को 5-0 से अपने नाम कर इतिहास रचने की होगी। मेहमान टीम अगर मैच जीतने में सफल रहती है तो वह दूसरी बार विदेशी जमीं पर 5-0 से जीत हासिल करने का रिकार्ड भी अपने नाम कर सकती है। इससे पहले भारत ने विराट कोहली की ही कप्तानी में जिम्बाब्वे को 2013 में 5-0 से हराया था। साथ ही यह श्रीलंका में उसकी पहली 5-0 से सीरीज जीत होगी।   इस मैच से पहले हालांकि भारत के लिए एक बुरी खबर है। उसके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी बीमार मां को देखने के लिए स्वेदश लौटेंगे। वह आखिरी वनडे और छह सिंतबर को होने वाले इकलौते टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे। मेहमान टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। पिछले मैच में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने शतक जड़े थे। दोनों के बाद मनीष पांडे और महेंद्र सिंह धौनी ने भी अंत में अच्छे रन किए थे।   कोहली इस मैच में अगर शतक लगाते हैं तो वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे। कोहली के इस समय 29 शतक हैं तो पोंटिंग के 30 शतक हैं। धवन के न होने से टीम में एक बदलाव तो संभव है। ऐसे में कोहली , धवन की जगह रोहित के साथ अजिंक्य रहाणे से पारी की शुरुआत करा सकते हैं।   वहीं पिछले मैच में पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को भी एक और मैच में अजमाया जा सकता है। गेंदबाजी में संभव है कि टीम प्रबंधन जसप्रीत बुमराह को आराम देकर भुवनेश्वर कुमार को अंतिम मैच में उतारे जिन्हें पिछले मैच में आराम दिया गया था।   वहीं श्रीलंका की टीम के लिए यह मैच अपनी लाज बचाने का सवाल है। इस मैच में उसके लिए अच्छी खबर यह है कि नियमित कप्तान उपुल थंरगा दो मैचों के प्रतिबंध के बाद वापसी करेंगे। बल्लेबाजी में उनके आने से टीम को मजबूती मिलेगी। उनके अलावा टीम बल्लेबाजी में एंजेलो मैथ्यूज और कुशल मेंडिस पर काफी हद तक निर्भर करेगी। गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा और ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय पर टीम की जिम्मेदारी होगी।   टीमें :भारत : विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, लोकेश राहुल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल।   श्रीलंका : उपुल थरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, लसिथ मलिंगा, लाहिरू थिरिमाने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), मिलिंदा श्रीवर्दने, विश्वा फर्नाडो, दिलशान मुनावीरा, मालिंदा पुष्पाकुमारा, अकिला धनंजय, कुशल मेंडिस, वानिडु हासारंगा, थिसरा परेरा, धनंजय डी सिल्वा, दानुष्का गुणाथिलका, दुशमंथा चामिरा, लक्षण संदकाना।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More