BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मैदान पर नेमार व कावानी के बीच हुई तनातनी के बाद फोर्लान...

मैदान पर नेमार व कावानी के बीच हुई तनातनी के बाद फोर्लान...मोंटेवीडियो (उरुग्वे)। फ्रांस के फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के ब्राजीलियाई स्ट्राइकर नेमार और उरुग्वे के एडिसन कावानी के बीचे मैदान पर हुई तनातनी के बाद उरुग्वे के पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइकर डिएगो फोर्लान ने हमवतन खिलाड़ी कावानी का बचाव किया है।

 

रविवार को फ्रेंच लीग में जर्मन क्लब की लियोन के ऊपर 2-0 की जीत के दौरान नेमार और कावानी में फ्री-किक और पेनल्टी किक को लेकर दो बार बहस हुई। फोर्लान ने उरुग्वे के रेडियो स्टेशन 890 से कहा, एडिसन को सम्मान मिलना चाहिए था। 

 

वे कई सालों से गोल मार रहे हैं और वे पेनल्टी किक को गोल में तब्दील करने में बहुत अच्छे हैं। नेमार ने इस तरह का बर्ताव लियोनल मेसी (पूर्व साथी खिलाड़ी) के साथ नहीं किया होता। कावानी और नेमार के बीच पहले एक फ्री-किक को लेकर बहस हुई। 

हालांकि, फ्री-किक नेमार ने ही ली जब उनके हमवतन खिलाड़ी दानी अल्वेस ने कावानी से गेंद लेकर नेमार को दे दी। दोनों के बीच मैच में एक फिर उस समय बहस हुई, जब कावानी ने नेमार को पेनल्टी लेने से मना कर दिया। हालांकि कावानी गोल मारने में कामयाब नहीं हो पाए। फोर्लान ने आल्वेस की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, यह बहस नेमार और कावानी के बीच हुई, ऐसा हर टीम में होता है। लेकिन आल्वेस ने जो किया उसका कोई तुक नहीं बनता।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More